PlayBreaking News

OSCAR 2026 :दुनिया के बड़े मंच पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने मारी बाजी, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले की कैटेगरी में Sinners ने जीत हासिल की। इसके साथ ही इस फिल्म के लिए मशहूर संगीतकार लुडविग गोरान्सन को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड दिया गया।
Follow on Google News
दुनिया के बड़े मंच पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने मारी बाजी, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से शामिल अकादमी अवॉर्ड्स के 98वें संस्करण के विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। यह समारोह अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुआ।  भव्य कार्यक्रम का आयोजन अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स और सांइसेज ने किया गया, जहां दुनियाभर के फिल्म सितारों और फिल्मकारों ने शिरकत की।

Uploaded media

 इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में सिनर्स और वन बैटल आफ्टर अनदर का खासा दबदबा देखने को मिला। इन फिल्मों ने कई प्रमुख कैटेगरी में जीत दर्ज कर फिल्मी दुनिया में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

सपोर्टिंग कैटेगरी में इन सितारों ने मारी बाजी

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म वीपेंस के लिए एमी मैडिगन को मिला। वहीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार हॉलीवुड अभिनेता सिन पेन को फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए दिया गया।

Twitter Post

एनिमेशन कैटेगरी में के पॉप डिमन हंटर्स ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स को मिला।

Twitter Post

स्क्रीनप्ले और म्यूजिक में ‘Sinners’ ने जीता अवॉर्ड

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले की कैटेगरी में Sinners ने जीत हासिल की। इसके साथ ही इस फिल्म के लिए मशहूर संगीतकार लुडविग गोरान्सन को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले का पुरस्कार वन बैटल आफ्टर अनदर  के नाम रहा। इसी फिल्म को बेस्ट कास्टिंग का अवॉर्ड भी मिला।

Uploaded media

तकनीकी कैटेगरी में ‘Frankenstein’ के नाम ढेरो अवॉर्ड्स

तकनीकी श्रेणियों में Frankenstein ने शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन जैसे अहम पुरस्कार अपने नाम किए। इसके अलावा बेस्ट साउंड का अवॉर्ड F1 को मिला, जबकि विजुअल इफेक्ट्स की कैटेगरी में अवतार फायर एंड फीश ने जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती जाकिर खान! वीडियो देख फैंस चिंतित और परेशान

डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में बड़ी जीत

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर मिस्टर नोबड़ी अगेंस्ट पुतिन को दिया गया। इस फिल्म को उसकी प्रभावशाली कहानी और प्रस्तुति के लिए काफी सराहा गया।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन बहन का निधन! 100 से ज्यादा फिल्मों में आईं नजर

कुल मिलाकर 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में कई नई फिल्मों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अलग-अलग कैटेगरी में दिए गए इन पुरस्कारों ने एक बार फिर साबित किया कि ऑस्कर फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts