Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL 2026 में रिकॉर्डों की बारिश : हैदराबाद का ऐतिहासिक चेज, 200+ रनचेज का नया कीर्तिमान, नमन की गलतियां पड़ी भारी

दिलचस्प ट्रेंड यह है कि 2025 के बाद 200+ रन के 19 सफल चेज में से सिर्फ 5 मुकाबले ही आखिरी ओवर तक पहुंचे हैं। इनमें से भी कोई मैच 19.3 ओवर से आगे नहीं गया। इससे साफ है कि टीमें अब बड़े स्कोर को भी तेजी से और आत्मविश्वास के साथ हासिल कर रही हैं।
हैदराबाद का ऐतिहासिक चेज, 200+ रनचेज का नया कीर्तिमान, नमन की गलतियां पड़ी भारी
Image Courtesy : IPl 2026/Instagram

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 में अब 200+ रन चेज करना भी टीमों के लिए आम बात हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक यादगार मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम ने 244 रनों का विशाल लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में हासिल कर लिया, जो IPL के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रन चेज बन गया। इस जीत ने न सिर्फ फैंस को रोमांचित किया, बल्कि टी20 क्रिकेट में बदलती बल्लेबाजी शैली को भी उजागर किया।

200+ रनचेज का नया रिकॉर्ड

IPL 2026 का सीजन रिकॉर्ड्स से भरा रहा है। इस मुकाबले के साथ ही इस सीजन में 10वीं बार 200 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया। यह किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 200+ रनचेज का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2025 में 9 बार ऐसा हुआ था। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि अब टीमें बड़े स्कोर से डर नहीं रही हैं, बल्कि आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Riyan Parag : बीच मैच में ई- सिगरेट पीते दिखें रियान पराग, कैमरे में कैद हुआ वीडियो, BCCI जल्द ले सकता है एक्शन...

रिकेल्टन का तूफानी शतक

मुंबई के लिए रियान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में शतक जड़ा। यह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने सनथ जयसर्या और तिलक वर्मा के 45-45 गेंदों में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जयसूर्या ने 2008 में यह कारनामा किया था, जबकि तिलक ने इसी सीजन में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, रिकेल्टन की यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

MI ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ी आजमाए

इस सीजन में मुंबई इंडियंस सही संयोजन की तलाश में लगातार बदलाव कर रही है। टीम अब तक 22 खिलाड़ियों को मौका दे चुकी है, जो इस सीजन में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इस सूची में CSK और दिल्ली कैपिटल्स 19-19 खिलाड़ियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि मुंबई कई मुकाबलों में बेहतर रन बनाने के बाद भी खराब फील्डिंग से मैच गंवाती नजर आई।

यह भी पढ़ें: IPL में कोहली का ऐतिहासिक कारनामा : 9000 रन पूरे, दिल्ली 75 रन पर ढही, RCB की बड़ी जीत

बड़े रन चेज के लिए  20 ओवर का इंतजार नहीं

दिलचस्प ट्रेंड यह है कि 2025 के बाद 200+ रन के 19 सफल चेज में से सिर्फ 5 मुकाबले ही आखिरी ओवर तक पहुंचे हैं। इनमें से भी कोई मैच 19.3 ओवर से आगे नहीं गया। इससे साफ है कि टीमें अब बड़े स्कोर को भी तेजी से और आत्मविश्वास के साथ हासिल कर रही हैं।

वानखेड़े में छक्कों की बारिश

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कुल 32 छक्के लगे, जो यहां किसी भी पुरुष टी20 मैच में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे ज्यादा छक्के (34) ICC  T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल जिनमें भारत बनाम इंग्लैंड के बीच में लगे थे। यह दर्शाता है कि बल्लेबाज किस तरह गेंदबाजों पर हावी हो चुके हैं।

Featured News

हैदराबाद की विजय रथ

इस जीत के साथ हैदराबाद ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और 2018 में बनाए गए 6 जीत के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई। टीम इससे पहले 2016-17 और 2022 में भी लगातार पांच मैच जीत चुकी है। खास बात यह है कि वानखेड़े में यह उनकी सिर्फ तीसरी जीत है, और पहली बार उन्होंने यहां बड़ा लक्ष्य चेज कर जीत हासिल की है।

इसके अलावा मैच में कंगारू खिलाड़ी ट्रेविस हेड को कई मौके मिले, क्योंकि नमन धीर ने उनके तीन कैच छोड़ दिए। इन गलतियों का फायदा उठाते हुए हेड ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts