IPL Orange and Purple Cap :विराट कोहली, गिल नहीं इस बल्लेबाज के पास है ऑरेंज कैप, गेंदबाजी में भुवी का जलवा
पॉइंट्स टेबल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। टीम ने आठ मैचों में 13 अंक हासिल किए हैं और बाकी टीमों पर बढ़त बना ली है। दूसरे स्थान पर RCB है, जिसके 9 मैचों में 12 अंक हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL में गुरुवार को खेले गए मैच में GT ने RCB को 4 विकेट से हराया। दोनों टीमों के बीच यह सीजन का 42वां मैच था, लीग में अब तक कई टीम के अलग- अलग बल्लेबाज बड़ी पारियां से टीमों को जीता भी रहे हैं, साथ ही ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी अपना स्थान बना रहे हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में भी इस बार कई नई सितारें चाहें तेज गेंदबाजी में हो या स्पिन अटैक यहां भी वे अपनी छाप छोड़ रहे हैं। आइए जानते हैं 42 मैच के बाद पर्पल कैप और ऑरेंज कैप होल्डर को
किसके सिर सजा है ऑरेंज कैप का सरताज
ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के पास है, 9 मैचों में 425 रन बनाएं है। जबकि दूसरे स्थान पर उन्हीं के टीम के हेनरिक क्लासेन है जिन्होंने 9 मैचों में 414 रन बनाए। ऐसे में क्लासेन कभी भी अभिषेक से आगे निकल सकते हैं। तीसरे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी है उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बनाएं हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम शामिल है। कोहली ने 9 मैचों में 379 रन बनाएं हैं। बात पांचवे नंबर की करें तो इसमें गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शामिल है उन्होंने 8 मैचों में 373 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में रिकॉर्डों की बारिश : हैदराबाद का ऐतिहासिक चेज, 200+ रनचेज का नया कीर्तिमान, नमन की गलतियां पड़ी भारी
17 विकेट के साथ भुवी है पर्पल कैप होल्डर
IPL की पर्पल कैप लिस्ट में लंबे समय बाद एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आरसीबी के तेज गेंदबाज और स्विंग के बादशाह भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में टॉप पर है। भुवी ने 9 मैचों में 17 विकेट झटके हैं। जबकि सेकंड पोजिशन पर ईशान मलिंगा है वे SRH के लिए खेल रहे हैं। इसी प्रकार तीसरे पर जोफ्रा आर्चर, चौथे पर अंशुल कंबोज और पांचवे स्थान पर कगिसो रबाडा है। तीनों ही गेंदबाज के 14- 14 विकेट है।
यह भी पढ़ें: Riyan Parag : बीच मैच में ई- सिगरेट पीते दिखें रियान पराग, कैमरे में कैद हुआ वीडियो, BCCI जल्द ले सकता है एक्शन...
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल
IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। टीम ने आठ मैचों में 13 अंक हासिल किए हैं और बाकी टीमों पर बढ़त बना ली है। दूसरे स्थान पर RCB है, जिसके 9 मैचों में 12 अंक हैं। वहीं SRH और राजस्थान रॉयल्स भी 12-12 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इन तीनों टीमों की रैंकिंग में अंतर का कारण उनका नेट रन रेट है, जो इस सीजन में बेहद अहम भूमिका निभा रहा है।
जबकि पांचवें स्थान पर गुजरात टाइट्ंस है, जिसने 9 मैचों में 10 अंक जुटाए हैं और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। इसके बाद मिड-टेबल की जंग और कड़ी हो जाती है। चेन्नई, DC और लखनऊ सुपर जायंट्स के 6-6 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के चलते उनकी स्थिति अलग-अलग है।











