Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में कुंड में डूबने से युवक की मौत :वीडियो बनाते रहे लोग, समय पर नहीं मिली मदद; दोस्तों के साथ नहाने गया था

इंदौर के पास सिमरोल इलाके में रविवार को एक 26 वर्षीय युवक मोहसिन की कुंड में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ रोशिया बाबा दरगाह के पास बने कुंड में नहाने गया था। तैरना नहीं जानते हुए भी वह गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा।
Follow on Google News
वीडियो बनाते रहे लोग, समय पर नहीं मिली मदद; दोस्तों के साथ नहाने गया था
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के पास सिमरोल इलाके में रविवार को एक 26 वर्षीय युवक मोहसिन की कुंड में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ रोशिया बाबा दरगाह के पास बने कुंड में नहाने गया था। तैरना नहीं जानते हुए भी वह गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा।

    मोहसिन के साथ मौजूद उसके दोस्तों – अनवर, वाहिद और हबीब ने शोर मचाया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जब तक गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे और मोहसिन को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    कुछ लोग बनाते रहे वीडियो, नहीं की मदद

    हादसे के दौरान वहां मौजूद कुछ लड़कों ने मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वे उसे आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई तुरंत पानी में नहीं उतरा। वीडियो में कुछ ग्रामीण यह कहते भी नजर आए कि उन्होंने पहले ही गहरे पानी में जाने से मना किया था।

     काम पर जाने का कहकर घर से निकला था

    मोहसिन खजराना का रहने वाला था और स्क्रैप का काम करता था। उसके भाई इमरान ने बताया कि वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन दोस्तों के साथ कुंड में नहाने चला गया।

    छोड़ गया तीन बेटियों को, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    मोहसिन अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। सबसे बड़ी बेटी 9 साल की, दूसरी 7 साल की और सबसे छोटी सिर्फ 2 साल की है। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और पत्नी की हालत बेहद खराब है।

    स्थानीय लोगों की अपील – गहरे पानी से दूर रहें

    ग्रामीणों ने हादसे के बाद कहा कि इस कुंड में पहले भी हादसे हो चुके हैं। सभी से अपील की गई है कि वे गहरे पानी में जाने से बचें और सावधानी बरतें।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts