Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर मेट्रो में किटी पार्टी :सफर बना सेलिब्रेशन,चलती ट्रेन में गेम्स, म्यूजिक और मस्ती

इंदौर मेट्रो में “मॉम्स इन मेट्रो” थीम पर 48 महिलाओं ने मनाई किटी पार्टी, वहीं अधूरे व्यावसायिक संचालन को लेकर उठे सवाल।
सफर बना सेलिब्रेशन,चलती ट्रेन में गेम्स, म्यूजिक और मस्ती

इंदौर में शनिवार को मेट्रो ट्रेन के भीतर एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब महिलाओं के एक समूह ने चलती मेट्रो में किटी पार्टी आयोजित कर दी। गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन-3 के बीच संचालित मेट्रो ट्रेन में 48 महिलाओं ने संगीत, खेल, हंसी-मजाक और भोजन के साथ सफर को यादगार बना दिया।

 और पढ़ें: प्लेन विन्डो के ऊपर बने ब्लैक ट्राएंगल का क्या है राज ? फ्लाइट में बैठे कई यात्री नहीं जानते इसका असली काम

सुखलिया स्थित दीनदयाल नगर की महिलाओं के समूह “हाउस ऑफ क्वींस” ने इस आयोजन को “मॉम्स इन मेट्रो” थीम पर आयोजित किया था। महिलाओं ने मेट्रो कोच को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया और सफर के दौरान मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। पूरे सफर में गाने, गेम्स और उत्साह का माहौल बना रहा। समूह की महिलाएं अपने साथ पैक भोजन भी लेकर आई थीं, जिसे उन्होंने यात्रा के दौरान साझा किया।

और पढ़ें: UP Power Cut Problem : यूपी में बिजली कटौती पर योगी सरकार सख्त, दो इंजीनियर सस्पेंड

इंदौर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, मेट्रो को निजी आयोजनों के लिए बुक कराने में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। निगम को रोजाना 10 से 15 पूछताछ प्राप्त हो रही हैं। इनमें जन्मदिन समारोह, किटी पार्टी और प्री-वेडिंग फोटो शूट की मांग सबसे अधिक है।

और पढ़ें: देवास फैक्ट्री धमाके में मौतों का आंकड़ा 8 पहुंचा, इंदौर में 2 और मजदूरों की मौत

हालांकि, इस आयोजन के बाद शहर में मेट्रो के सीमित संचालन को लेकर बहस भी तेज हो गई है। कई नागरिकों का कहना है कि इंदौर मेट्रो का सपना करीब दो दशक पहले दिखाया गया था, लेकिन अब तक इसका पूर्ण व्यावसायिक संचालन शुरू नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि रेडिसन चौराहे तक नियमित सेवा शुरू नहीं होने से आम यात्रियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा।

और पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड, पासपोर्ट जब्त करने के आदेश

कुछ नागरिकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि फिलहाल मेट्रो का उपयोग जन्मदिन, फोटोशूट और निजी आयोजनों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि शहरवासी नियमित और व्यापक सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts