इंदौर में पहचान छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप! शादी का झांसा, 4 साल के मासूम से गलत हरकत की शिकायत

इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और उसके चार वर्षीय बेटे के साथ गलत कृत्य करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2015 में ऑटो में हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार, मुकेरीपुरा नृसिंह बाजार निवासी 28 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में राजवाड़ा क्षेत्र से घर जाने के लिए ऑटो लेने के दौरान उसकी मुलाकात जुनैद से हुई थी। आरोप है कि उसने अपना नाम रवि बताया और अपनी वास्तविक पहचान छिपाई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपित ने महिला से प्रेम संबंध बनाकर शादी का भरोसा दिलाया।पीड़िता का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपित ने इंदौर के अलग-अलग इलाकों में किराए के कमरे लेकर उसके साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के मुताबिक, कालानी नगर, चंदन नगर, जूना रिसाला और महावर नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों रहे।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में फिल्मी अंदाज में जेलब्रेक! बीमारी का बहाना बनाकर 17 कैदी फरार, पुलिस के उड़े होश
2021 में सामने आई असली पहचान
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में गर्भवती होने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तब आरोपित ने अपना असली नाम जुनैद बताया। महिला के मुताबिक, उसे इससे पहले रवि नाम बताकर गुमराह किया गया था। शिकायत में पहचान संबंधी दस्तावेजों में नाम बदलवाने का आरोप भी लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: चक्रवात 'अर्नब' मचाएगा तबाही! 53 ट्रेनें रद्द, 4 राज्यों में अलर्ट, बचाव टीमें तैयार
चार वर्षीय बेटे के साथ गलत हरकत का आरोप
मामले का सबसे गंभीर पहलू पीड़िता के चार वर्षीय बेटे से जुड़ा है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जुनैद ने उसके बेटे के साथ भी घर पर अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़िता के अनुसार, बच्चे ने खुद अपनी मां को इस बारे में बताया। महिला ने आरोपित पर उसके और बच्चे के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: PU Special : मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ वाहनों के रिकॉर्ड अधूरे, नाम ट्रांसफर और रिन्यूअल में आ रही परेशानी
संगठन के पदाधिकारी से मिलने के बाद थाने पहुंची महिला
शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने मामले में मदद के लिए हिंद रक्षक संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ से संपर्क किया। इसके बाद अधिकारियों से बातचीत की गई और महिला को पुलिस थाने भेजा गया। रविवार रात पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस दर्ज कराएगी पीड़िता के बयानrochk
टीआई मनोज सेंधव के अनुसार, मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कराने और अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। बच्चे से संबंधित आरोपों की जांच भी मामले का अहम हिस्सा है।




















