Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्विशा शर्मा केस:आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड, पासपोर्ट जब्त करने के आदेश

अपनी पत्नी से जुड़े एक मामले में आरोपी समर्थ सिंह को अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है साथ ही पासपोर्ट को भी जब्त करने का आदेश दिया गया है।
आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड, पासपोर्ट जब्त करने के आदेश

भोपाल की एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, ट्विशा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं।

/img/116/1779532670093

देर रात जबलपुर से भोपाल लाई गई थी पुलिस

समर्थ सिंह को शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची थी। उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया जहां सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

फरारी के दौरान किसने करने वाले की तलाश में पुलिस

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस लगातार समर्थ सिंह की तलाश कर रही थी लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि वह सीधे कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करेगा। अब जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ेगी कि फरार रहने के दौरान उसे किसने शरण दी किन लोगों ने मदद की और वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। पुलिस उन लोगों की भी पहचान करने की कोशिश कर रही है जिन्होंने आरोपी को बचाने या छिपाने में सहयोग किया हो सकता है।

मेडिकल जांच के लिए जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया समर्थ सिंह

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को पुलिस शनिवार को मेडिकल जांच के लिए भोपाल के जेपी हॉस्पिटल लेकर पहुंची। पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी का मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

गिरिबाला सिंह को तीन बार नोटिस, फिर भी नहीं पहुंचीं

कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन वे अब तक पेश नहीं हुई हैं। इसी वजह से उनकी अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में गिरिबाला सिंह से भी पूछताछ जरूरी है और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है।

भोपाल एम्स में होगा सेकेंड पोस्टमॉर्टम

ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम भोपाल एम्स में ही कराया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) देख रहा है और पुलिस लगातार विभाग के संपर्क में है। मामले में सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट हुई फेल! दिखे 3 बच्चे, ऑपरेशन में निकला चौथा… सिवान के डॉक्टर भी रह गए हैरान

हाइट विवाद पर पुलिस कमिश्नर का जवाब

ट्विशा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखी गई हाइट और ट्विशा की वास्तविक हाइट में अंतर है। परिजनों के मुताबिक ट्विशा की हाइट 5.73 इंच थी जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 5.7 इंच दर्ज किया गया। इस पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि हाइट में इस तरह का अंतर जांच को प्रभावित नहीं करता और इससे केस की दिशा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Twisha Police Conference.

ये भी पढ़ें: जबलपुर में गला घोंटकर बदमाश की हत्या : भाई खाना देने पहुंचा तो कमरे में मिला शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस बोली- निष्पक्ष जांच में कोई कमी नहीं

परिजनों द्वारा जांच पर सवाल उठाने को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि भोपाल पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है और अब तक किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती गई है। पुलिस का दावा है कि मामले के हर एंगल की गंभीरता से जांच की जा रही

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts