Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP Power Cut Problem :यूपी में बिजली कटौती पर योगी सरकार सख्त, दो इंजीनियर सस्पेंड

उत्तर प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती पर योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। गाजियाबाद और मेरठ के दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया है। शक्ति भवन में हुई बैठक में निर्बाध बिजली आपूर्ति और ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए।
यूपी में बिजली कटौती पर योगी सरकार सख्त, दो इंजीनियर सस्पेंड
सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार बिजली ट्रिपिंग और सप्लाई बाधित होने की शिकायतों के बीच यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। गाजियाबाद और मेरठ में तैनात दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गाजियाबाद और मेरठ के इंजीनियर सस्पेंड

बिजली कटौती मामले में गाजियाबाद में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल को सस्पेंड कर मेरठ मुख्यालय से अटैच किया गया है। वहीं मेरठ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर योगेश कुमार पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

शक्ति भवन में हुई अहम बैठक

लखनऊ स्थित शक्ति भवन में बिजली आपूर्ति और राजस्व व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक UPPCL अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में UPPCL के MD नितीश कुमार समेत बिजली विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लगातार ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें: Raghav Chadha : राघव चड्ढा को राज्यसभा में अहम जिम्मेदारी, याचिका समिति की कमान सौंपी

निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

UPPCL अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रिपिंग की समस्याओं का तुरंत समाधान करने को कहा गया। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने पर जोर

बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश भी दिए गए। डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि जनता को लगातार और बिना रुकावट बिजली देना विभाग की प्राथमिकता है।

विधायकों ने भी उठाया था मुद्दा

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अघोषित बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही थीं। लखनऊ से बीजेपी विधायक डॉ. नीरज बोरा और गोंडा से बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को पत्र लिखकर इस समस्या की शिकायत की थी। विपक्ष ने भी बिजली कटौती को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts