इंदौर में ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप, बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाके में अलग-अलग जगह ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ जैसे रहस्यमयी संदेश वाले बैनर नजर आए। बैनरों पर न कोई स्पष्ट नाम था और न ही किसी आयोजन की जानकारी। अचानक सामने आए इन संदेशों ने लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया। सूचना मिलते ही भंवरकुआ पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर बैनर हटवा दिए।
ये भी पढ़ें: शकीरा के ‘Hips Don’t Lie’ का देसी वर्जन! राजस्थानी Moruda के साथ ऐसा फ्यूजन, सुनकर लोग बोले- गजब!
बैनर लगाने वालों की पड़ताल शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बैनर लगाने वालों की पड़ताल शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो पूरा मामला किसी आपराधिक साजिश के बजाय कैफे के प्रचार अभियान से जुड़ा निकला। पुलिस के मुताबिक, नीमच का एक कारोबारी भंवरकुआ क्षेत्र में नया कैफे शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसी के प्रचार के लिए लोगों में उत्सुकता पैदा करने के इरादे से ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ जैसे संदेश वाले बैनर लगाए गए थे।
ये भी पढ़ें: LPU रेप मामले में देर रात प्रदर्शन और तोड़फोड़, अब FIR दर्ज, वायरल वीडियो पर भी पुलिस की सफाई
लोगों में असमंजस की स्थिति
हालांकि, प्रचार का यह तरीका उल्टा पड़ गया। बैनरों पर कैफे या कारोबारी का नाम और उद्देश्य स्पष्ट नहीं होने के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई। देखते ही देखते मामला पुलिस तक पहुंच गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर बैनर हटवाने पड़े।पुलिस ने कारोबारी को बुलाकर पूरे मामले में समझाइश दी और भविष्य में ऐसी प्रचार सामग्री लगाने से बचने की चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रचार के नाम पर ऐसे संदेश इस्तेमाल नहीं किए जाने चाहिए, जिनसे आम लोगों में भय, भ्रम या किसी अनहोनी की आशंका पैदा हो।
ये भी पढ़ें: BSP को लेकर मायावती का बड़ा ऐलान! 3 सेक्टर में बंटी पार्टी, खुद संभाली अहम जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की सख्ती
मामले के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी सतर्क किया है। पुलिस ने अपील की कि किसी भी तस्वीर, वीडियो या बैनर को उसके पीछे की वास्तविक जानकारी जाने बिना सोशल मीडिया पर वायरल न करें। अधूरी या भ्रामक जानकारी तेजी से फैलने पर अफवाहों का माहौल बन सकता है और बेवजह लोगों में डर पैदा हो सकता है।फिलहाल पुलिस ने कारोबारी को चेतावनी और समझाइश देकर बैनर हटवा दिए हैं।



















