जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर बनाया वीडियो, इंदौर में Influencer की हरकत से ट्रैफिक थमा

इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अब सड़क और ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखने के मामले सामने आने लगे हैं। इंदौर के विजय नगर चौराहे से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहनों के सामने लेटकर फोटो और वीडियो शूट करती नजर आ रही है। वीडियो में सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान युवती अचानक जेब्रा क्रॉसिंग पर पहुंचती है और सड़क पर लेट जाती है। इस दौरान उसे देखने के लिए कुछ वाहन चालक चौराहे पर रुक गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
ये भी पढ़ें: बिहार में दर्दनाक हादसा, ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों पर चढ़ी बस, 5 की दर्दनाक मौत
जेब्रा क्रॉसिंग बनी फोटोशूट की जगह
वायरल वीडियो में युवती सड़क पर लेटकर अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि युवती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर है और उसके करीब आठ हजार फॉलोअर्स हैं।हालांकि वीडियो कब और किस समय बनाया गया, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
वीडियो पुलिस तक पहुंचा, अब होगी जांच
मामले का वीडियो सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने इसका संज्ञान लिया है। क्राइम ब्रांच के एडीसीपी जेश दंडोतिया ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह सड़क पर वीडियो बनाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। वहीं, यातायात एडीसीपी विक्रम रघुवंशी के अनुसार वीडियो यातायात विभाग के पास है और इसे जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें: Ola-Rapido पर RTO का शिकंजा! 10 हजार बाइक टैक्सी, कमर्शियल सिर्फ 300, अब प्राइवेट बाइक पर एक्शन
पुलिस करेगी पहचान, फिर कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक वीडियो में नजर आ रही युवती की पहचान की जा रही है। पहचान और वीडियो की पुष्टि होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: कनाडा के गुरुद्वारे में चाकू से हमला, दो श्रद्धालु घायल; आरोपी गिरफ्तार, PM मार्क कार्नी ने घटना को बताया भयावह
सोशल मीडिया के लिए स्टंट, लेकिन खतरा बड़ा
सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड का वीडियो वायरल करने के लिए सड़क पर इस तरह शूटिंग करना न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है, बल्कि खुद युवती और सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। विजय नगर जैसे व्यस्त चौराहे पर जेब्रा क्रॉसिंग पर इस तरह रुकना और लेटना दुर्घटना की वजह बन सकता था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वीडियो बनाने के दौरान यातायात कितनी देर प्रभावित हुआ और क्या इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी हुई।





















