Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार में दर्दनाक हादसा, ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों पर चढ़ी बस, 5 की दर्दनाक मौत

बिहार के पश्चिमी चंपारण में छठिहार समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। NH-727 पर ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं। पुलिस ने बस जब्त कर ली है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
Follow on Google News
बिहार में दर्दनाक हादसा, ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों पर चढ़ी बस, 5 की दर्दनाक मौत
NH-727 पर ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया।

बिहार के पश्चिमी चंपारण में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-727 पर बसवरिया और पराउटोला के बीच तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुआ हादसा

हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। NH-727 के किनारे धर्मेंद्र दुबे के घर छठिहार का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में आए मेहमानों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था। कई लोग सड़क किनारे खड़े होकर ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान लौरिया की तरफ से आ रही एक बस बेतिया की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गई।

Breaking News

मौके पर मची चीख-पुकार

बस की चपेट में आने के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान संजय महतो, भोला दुबे, बहादुर महतो, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त बस को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की पूरी वजह पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जानकारी में बस की तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts