Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उमरिया में दलदल बना नेशनल हाईवे-43, भीषण जाम में फंसे मरीज की मौत, अधूरे ओवरब्रिज निर्माण पर उठे सवाल

उमरिया में हाईवे-43 पर कीचड़ और जाम के कारण मरीज रवि को समय पर इलाज नहीं मिला। रास्ते में उनकी मौत हो गई। ठेका कंपनी को नोटिस जारी हुआ।

उमरिया। नेशनल हाईवे-43 पर निर्माण कार्य की भेंट चढ़ी अव्यवस्था ने रविवार को एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जिला मुख्यालय स्थित मोर्चा फाटक के पास ओवरब्रिज निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी बारिश के बाद जानलेवा दलदल में तब्दील हो गई।

इसके चलते हाईवे पर लगातार दूसरे दिन लगे भीषण जाम में फंसने से पीलिया पीड़ित एक युवक की समय पर इलाज न मिल पाने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर ही पति के शव से लिपटकर बिलखती पत्नी की तस्वीरों ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है।

जानकारी के अनुसार, पाली निवासी रवि की तबीयत अत्यधिक बिगड़ने पर परिजन उन्हें बाइक से इलाज के लिए शहडोल ले जा रहे थे। मृतक के साले विनोद ने बताया कि मोर्चा फाटक के पास लगे भारी जाम और कीचड़ में उनकी बाइक फंस गई। एम्बुलेंस या अन्य साधन तो दूर, बाइक निकालने तक की जगह नहीं बची और रवि ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

दोनों ओर तीन-तीन किमी लंबा जाम, रूट डायवर्ट

शनिवार सुबह से लगे इस जाम में हाईवे के दोनों तरफ करीब तीन-तीन किलोमीटर तक 200 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। भारी वाहनों के पहिए कीचड़ में धंसने से आवाजाही पूरी तरह ठप है। बिगड़ते हालात देख पुलिस ने घुनघुटी में वाहनों को रोक दिया है और शहडोल जाने वाले ट्रैफिक को छोटी तुम्मी, बड़ी तुम्मी व मानपुर के रास्ते डायवर्ट किया जा रहा है।

उमरिया-शहडोल हाईवे पर 6 KM लंबा जाम, बारिश से दलदल बनी निर्माणाधीन सड़क; घंटों फंसे रहे वाहन

336 करोड़ का अधूरा प्रोजेक्ट और नोटिस

उमरिया से शहडोल के बीच 336 करोड़ रुपये की लागत से चार ओवरब्रिज का निर्माण 2018 से चल रहा है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा होना है। निर्माण एजेंसी की सुस्त रफ्तार और वैकल्पिक मार्ग न बनाने का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

भोपाल में छात्र हर्षित की मौत पर दूसरे दिन भी हंगामा, शव रखकर सवा घंटे चक्काजाम; CM हाउस घेरने की चेतावनी

एजीएम स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं

एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक अवधेश स्वर्णकार ने बताया कि रास्ता दुरुस्त करने के लिए मौके पर मशीनें लगाई गई हैं और एजीएम स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। सड़क को व्यवस्थित न रखने और लापरवाही बरतने को लेकर संबंधित ठेका कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts