Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्नी की हत्या के बाद दोनों बच्चों को तालाब में फेंका:बेटी की मौत; बेटे ने बचाई जान, आरोपी पति हिरासत में

कनाड़िया के हिंगोनिया गांव में आधी रात खौफनाक वारदात; चरित्र शंका में पत्नी को चाकू से गोदा, फिर मासूमों को जिंदा तालाब में फेंका, रातभर चला रेस्क्यू
बेटी की मौत; बेटे ने बचाई जान, आरोपी पति हिरासत में

इंदौर। शहर में सोमवार देर रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कनाड़िया थाना क्षेत्र के हिंगोनिया गांव में एक पति ने चरित्र शंका के चलते पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर उसके दोनों मासूम बच्चों को जिंदा तालाब में फेंक दिया। तालाब में फेंके जाने के बाद 10 वर्षीय बेटा अजय किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। वहीं 12 वर्षीय बेटी माही तालाब में डूब गई।

ये भी पढ़ें: भारत की चुनाव व्यवस्था पर फिदा हुए ट्रंप! अब अमेरिका में लागू करेंगे ‘इंडिया मॉडल’?

बेटे से घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और देर रात से अलसुबह तक तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची माही का शव तालाब से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पति सुनील चौहान को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में खुले नाले ने बुझा दी मासूम की जिंदगी

पहले पत्नी पर चाकू से किया हमला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनील चौहान अपनी पत्नी अनिता के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। सोमवार रात आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोपी पत्नी के शव के साथ अपने दोनों बच्चों को लेकर तालाब की तरफ पहुंचा। वहां उसने 12 वर्षीय माही और 10 वर्षीय अजय को तालाब में जिंदा फेंक दिया।

ये भी पढ़ें: Janjgir Champa: नाग पंचमी पर जांजगीर में दिखी अनोखी परंपरा,नंगमत में सांप बने लोग

बेटे ने मौत को मात दी, लोगों तक पहुंचाई खबर

तालाब में गिरने के बाद अजय ने किसी तरह खुद को संभाला और पानी से बाहर निकल आया। इसके बाद वह ग्रामीणों के पास पहुंचा और अपनी मां तथा बहन के साथ हुई घटना की जानकारी दी। बच्चे की बात सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के बावजूद बच्ची की तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: सावन के तीसरे सोमवार को कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

रातभर चला रेस्क्यू, अलसुबह मिला बच्ची का शव

तालाब में बच्ची के डूबने की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। अंधेरे और पानी की गहराई के कारण तलाशी अभियान में काफी परेशानी आई। कई घंटे की मशक्कत के बाद अलसुबह माही का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें: PU Special : अमृत 2.0 अधूरा: सीवेज लाइन के लिए सड़कें खोदीं, पाइप डाले लेकिन मरम्मत करना भूले; अब कंपनियों पर होगी कार्रवाई

आरोपी ने खुद भी जान देने की कोशिश की

एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी में चरित्र शंका की बात सामने आई है। आरोपी सुनील ने वारदात के बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पत्नी की हत्या और बच्चों को तालाब में फेंकने के पीछे पूरा घटनाक्रम क्या था। पुलिस वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts