Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 5.5 लाख की MD के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 5.5 लाख की MD के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 53.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.5 लाख रुपए आंकी गई है।

    पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई राजकुमार सब्जी मंडी रोड क्षेत्र में की गई। क्राइम ब्रांच टीम को गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक काले रंग की हीरो डीलक्स बाइक पर बैठे दो युवकों को रोका। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

     

    पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम तोहिद खान और रखमान कुरैशी निवासी नागझिरी, उज्जैन बताए। तलाशी लेने पर उनके पास से एक पारदर्शी पन्नी में रखी 53.57 ग्राम एमडी बरामद की गई। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन और एक हीरो डीलक्स बाइक भी जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे, जिससे उन्हें अवैध लाभ मिलता था। दोनों आरोपी 12वीं तक पढ़े हैं, जिनमें से एक मजदूरी करता है, जबकि दूसरा प्राइवेट कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 44/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 19 प्रकरण दर्ज कर 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे साफ है कि पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts