इंदौर में नगर निगम के वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में मिस्त्री की मौत

Follow on Google News
इंदौर में नगर निगम के वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में मिस्त्री की मौत
इंदौर। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला इंदौर शहर के राउ से सामने आया है, नगर निगम के वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक घर से काम के सिलसिले में बाहर निकला था। राउ इलाके के हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस के पास नगर निगम की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दूर जा गिरा। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की हुई पहचान

हादसे में मरने वाले की पहचान जगदीश (50) पुत्र अंबाराम ओसारी के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि पापा छह भाई हैं। वह मकान निर्माण के कार्य से जुड़े हुए थे। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर ने 100 मीटर तक घसीटा… एक डॉक्टर की मौके पर मौत; दूसरे की हालत गंभीर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts