ट्रोल हुए मंत्री करण वर्मा का यू-टर्न, कहा- बहनों के सम्मान से जुड़ी योजना कोई खत्म नहीं कर सकता

लाड़ली बहना योजना की बहनों को कार्यक्रम में नहीं आने पर नाम काटने की धमकी देने वाले मप्र के मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने बयान से यू-टर्न लिया है। अब उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि बहनों के सम्मान से जुड़ लाड़ली बहना योजना कोई खत्म नहीं कर सकता।
ट्रोल हुए मंत्री करण वर्मा का यू-टर्न, कहा- बहनों के सम्मान से जुड़ी योजना कोई खत्म नहीं कर सकता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। लाड़ली बहना योजना वाले बयान पर विपक्ष और आम लोगों द्वारा ट्रोल होने के बाद राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि मेरे बयान को तोड-मरोड़ कर पेश किया गया।

    मैंने तो सबको प्रणाम किया था

    मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मेरे द्वारा कहे गए शब्दों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में मैंने उपस्थित सभी बहनों एवं नागरिकों को सम्मानपूर्वक प्रणाम किया था। उन्होंने कहा कि  मैंने स्व-सहायता समूहों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े सभी कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया था। 

    अगर किसी को ठेस पहुंची तो खेद है

    मंत्री वर्मा ने कहा कि, मेरा स्पष्ट कहना था कि इन योजनाओं का उद्देश्य बहनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें निरंतर सहयोग देना है। मैंने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश में बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता आगे भी मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर बहनों को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना बहनों के सम्मान से जुड़ी है और इसे कोई भी समाप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा अगर मेरे किसी बयान से ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं।

    यह कहा था मंत्री वर्मा ने

    मंत्री वर्मा ने मंच से कहा यहां गांव में 894 लाडली बहनाओं को लाभ मिल रहा है और आई कितनी हैं?और एक दिन सीईओ को बोलकर सबको बुलाएंगे, नहीं आईं तो नाम काटा जाएगा। यहां से रिपोर्ट दे दी जाएगी. जो दे रहा है , उसके लिए बोलो तो सही। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय में कभी बहनों को पैसा मिलता था क्या? हमारी सरकार किसानों को सम्मान निधि, राशन और लाडली बहनों को पैसा दे रही है। मंत्री करण सिंह वर्मा के बयान के बाद मप्र विधानसभा में नेता  प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा था कि यह मंत्री का केवल एक गैर-जिम्मेदार बयान नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग और महिला-विरोधी मानसिकता का खुला प्रमाण है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts