PlayBreaking News

Aata-Sata Pratha :क्या है दो परिवारों के बीच बेटा-बेटी आदान प्रदान की प्रथा? आखिर कैसे हुई शुरू

आटा-साटा प्रथा में दो परिवार आपस में बेटा-बेटी की अदला-बदली कर शादी करते हैं। यानी एक परिवार अपनी बेटी दूसरे परिवार में देता है और बदले में उसी परिवार की बेटी अपने बेटे से शादी करवाता है।
Follow on Google News
क्या है दो परिवारों के बीच बेटा-बेटी आदान प्रदान की प्रथा? आखिर कैसे हुई शुरू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारत के कुछ जगहों में आज भी शादी से जुड़ी कई पुरानी सामाजिक प्रथाएं प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक है आटा-साटा प्रथा, जिसे कई जगहों पर 'बदले की शादी' भी कहा जाता है। देखने में यह परंपरा आपसी समझौते जैसी लगती है, लेकिन इसके पीछे महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं छिपी होती हैं।

    क्या है यह प्रथा

    आटा-साटा प्रथा में दो परिवार आपस में बेटा-बेटी की अदला-बदली कर शादी करते हैं। यानी एक परिवार अपनी बेटी दूसरे परिवार में देता है और बदले में उसी परिवार की बेटी अपने बेटे से शादी करवाता है। दोनों शादियां एक-दूसरे पर निर्भर होती हैं। मुख्य रूप से यह कुप्रथा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलती है, जहां इसे परंपरा के नाम पर आज भी निभाया जाता है।

    Uploaded media

    कैसे शुरू हई यह प्रथा

    दरअसल भारत में शुरू हुई विभिन्न प्रथा अपने अलग अर्थों से जानी जाती है। जहां इस प्रथा के पीछे भी कई आर्थिक और सामाजिक कारण रह हैं। जिनमें दहजे से बचने की कोशिश, गरीब परिवारों में शादी का खर्चा कम करना साथ ही जाति और समाज के अंदर रिश्ते का तालमेल बनाए रखना जैसे जरूरी चीजें शामिल रहती है।

    Uploaded media

    अब जानें क्या यह गैरकानूनी है?

    भारत में आटा-साटा प्रथा को लेकर कोई अलग कानून नहीं है, लेकिन यह इन 3 मामलों में कानूनी अपराध के दायरे में आ सकती है।

    • जबरन शादी – महिला की इच्छा के बिना विवाह कराना भारतीय कानून के तहत अपराध माना जाता है।
    • घरेलू हिंसा – शादी के बाद शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना होने पर घरेलू हिंसा कानून लागू होता है।
    • महिला उत्पीड़न – दबाव, धमकी या अपमान की स्थिति में महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रावधान लागू किए जा सकते हैं।

    क्या- क्या है नुकसान 

    1. महिलाओं की स्वतंत्रता नजरअंदाज

    इस प्रथा में लड़कियों की राय और इच्छा को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। उन्हें अपनी ज़िंदगी के सबसे बड़े फैसले में सिर्फ एक “लेन-देन” का हिस्सा बना दिया जाता है।

    2. मारपीट, मैंटल टॉर्चर बढ़ता है

    अगर एक शादी में विवाद होता है, तो उसका सीधा असर दूसरी शादी पर भी पड़ता है। बदले की भावना के चलते कई मामलों में मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और यहां तक कि तलाक या अलगाव जैसी स्थितियां बन जाती हैं।

    3.रिश्ता टूटने का डर ज्यादा

    कई महिलाएं सिर्फ इस डर से हिंसा सहती रहती हैं कि अगर उन्होंने आवाज़ उठाई या रिश्ता टूटा, तो बदले में हुई दूसरी शादी भी टूट जाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts