PlayBreaking News

नर्मदापुरम :टिगरिया-कजलास गांव में रेत कंपनी और माफिया भिड़े, कई बाइकें फूंकी, टैक्टर में लगाई आग

हिंसक झड़प के दौरान टिगरिया गांव निवासी गुलशन निमोदा की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की गई। वहीं सचिन कीर का ट्रैक्टर जला दिया गया। आगजनी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी गुस्सा है
Follow on Google News
टिगरिया-कजलास गांव में रेत कंपनी और माफिया भिड़े, कई बाइकें फूंकी, टैक्टर में लगाई आग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नर्मदापुरम। जिले के डोलरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टिगरिया और कजलास गांव में 31 जनवरी को अवैध रेत उत्खनन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। अवैध रेत माफिया और अधिकृत रेत कंपनी के बीच शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि करीब 50 से अधिक लोगों ने तलवार, लाठी, डंडे और बेसबॉल बैट लेकर गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान ट्रैक्टर जलाने, मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ और फायरिंग तक के आरोप लगे हैं।

    रेत खदान से जुड़ा है मामला

    हालांकि घटना के समय हालात बेहद तनावपूर्ण रहे, लेकिन इसके वीडियो पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। पूरा विवाद कजलास–टिगरिया रेत खदान से जुड़ा है, जहां लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। 31 जनवरी को इसी मुद्दे पर अधिकृत रेत कंपनी और अवैध उत्खनन में लगे लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गंभीर हिंसा में तब्दील हो गई।

    50 से ज्यादा लोग हथियार लेकर गांव में घुसे

    घटना के चश्मदीद ग्रामीणों के अनुसार, करीब 50 से अधिक लोग हथियारों से लैस होकर गांव में घुसे। उनके हाथों में तलवारें, लाठी, डंडे और बेसबॉल बैट थे। लोग दौड़ते हुए दिखाई दिए और जमकर पत्थरबाजी की गई। इस दौरान गांव में करीब एक से दो घंटे तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

    एडिशनल एसपी बोले- दो आरोपी गिरफ्तार

    पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने बताया कि अब तक इस हिंसक घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा शेष आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। एडिशनल एसपी ने कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की दोबारा पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उपलब्ध सबूतों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

    बाइक में तोड़फोड़, ट्रैक्टर में लगाई आग

    हिंसक झड़प के दौरान टिगरिया गांव निवासी गुलशन निमोदा की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की गई। वहीं सचिन कीर का ट्रैक्टर जला दिया गया। आगजनी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी गुस्सा है और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिससे लोग बेहद डरे हुए हैं। हालांकि इस हिंसक घटना का वीडियो 31 जनवरी को सामने आया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts