Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टीम इंडिया का अनोखा सेलिब्रेशन वायरल,कोच और खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मनाया ऐतिहासिक जश्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम का जश्न बेहद खास रहा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
Follow on Google News
कोच और खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मनाया ऐतिहासिक जश्न
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार अपना पहला आईसीसी वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया है। वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम का जश्न बेहद खास रहा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं।

    जीत का मनाया अनोखा जश्न

    बता दें कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत का जश्न केवल मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहा। जीत का अनोखा जश्न जीत के इस खास लम्हे में हरमनप्रीत कौर ने सबसे पहले वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत की दो महान पूर्व क्रिकेटरों झुलन गोस्वामी और मिताली राज के हाथों में दी। जिन्हें ट्रॉफी थामते ही वे दोनों भावुक हो गईं। खासकर मिताली राज ने तो ट्रॉफी को तुरंत गले से चिपका लिया। इसके अलावा, टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले कोच अमोल मजूमदार को भी हरमनप्रीत ने ट्रॉफी सौंपकर और उनके पैर छूकर सम्मान दिया। यहां तक कि चोट के कारण बाहर हुईं ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल ने भी अपना जोश दिखाते हुए व्हीलचेयर से खड़े होकर टीम की जीत का जश्न मनाया। इस तरह हरमनप्रीत कौर ने ट्रॉफी को खास हाथों में सौंपकर जीत के जश्न को एक भावुक और यादगार मोड़ दिया। टीम इंडिया ने नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में फैंस के बीच विक्ट्री परेड भी निकाली और तिरंगे के साथ जश्न मनाया। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय है।

    Twitter Post

    शेफाली और दीप्ति की दमदार पारी

    फाइनल मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत की नींव युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने रखी। जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने केवल 78 गेंदों पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली और उनका साथ देते हुए दीप्ति शर्मा ने भी महत्वपूर्ण 58 रन बनाए। इन दोनों की पारियों की बदौलत ही टीम इंडिया 298 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
    Uploaded media

    खिलाड़ियों का गेंदबाजी में चला जादू

    इसके बाद जब गेंदबाजी की बारी आई तब भी इन दोनों खिलाड़ियों का जादू चला दीप्ति शर्मा ने अपनी बेहतरीन स्पिन से विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके जबकि शेफाली वर्मा ने भी 2 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को 246 रनों पर ही समेट दिया। इस प्रकार शेफाली और दीप्ति के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को यह पहला आईसीसी वर्ल्ड कप खिताब जीतने में निर्णायक भूमिका निभाई।

    Uploaded media
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts