Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ratlam News : नशे में धुत युवक ने पेट्रोल छिड़ककर पंचायत दफ्तर में लगा दी आग  

योजनाओं का फायदा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए नशे में धुत एक युवक ने पंचायत कार्यालय में आग लगा दी। आग से पंचायत के कंप्यूटर मॉनिटर और अन्य दस्तावेज जल गए।
नशे में धुत युवक ने पेट्रोल छिड़ककर पंचायत दफ्तर में लगा दी आग   
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रतलाम। जिले के मांगरोल में एक युवक ने पंचायत दफ्तर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में युवक ने यह कदम उठाया। आग से पंचायत दफ्तर में रखे मॉनिटर और अन्य दस्तावेज जल गए। आरोपी गोपाल का कहना है कि उसे पीएम आवास सहित दूसरी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। उसके नाबालिग बेटे को भी हम्माली करनी पड़ रही है, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

    पहले भवन का ताला तोड़ा

    आगजनी के वीडियो के आधार पर सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।  सालाखेड़ी चौकी पर पदस्थ एसआई जगदीश यादव ने बताया कि मांगरोल पंचायत के सहायक सचिव ने लिखित आवेदन दिया है, जिसमें गोपाल नामक युवक द्वारा पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की शिकायत की गई है।  मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।

    सरपंच दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं

    पंचायत भवन में आग लगने के बारे में  पता चलने पर सरपंच गायत्री चौधरी पंचायत कार्यालय पहुंची। इसी बीच सालाखेड़ी चौकी प्रभारी जगदीश यादव व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे तथा गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। सालाखेड़ी चौकी प्रभारी के मुताबिक आरोपी गोपाल भाभार के खिलाफ बीएनएस और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts