Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल सबमरीन में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को सबमरीन (पनडुब्बी) में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी। सबमरीन में यात्रा करने वाली वे दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले ऐसी यात्रा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने की थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल सबमरीन में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुर्मु (67) पनडुब्बी में यात्रा करने वालीं दूसरी राष्ट्राध्यक्ष होंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति (दिवंगत) ए पी जे अब्दुल कलाम ने 13 फरवरी, 2006 को विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा की थी। मुर्मु भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वालीं भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। उन्होंने इस साल 29 अक्टूबर को राफेल में उड़ान भरी थी, जबकि इससे पहले वर्ष 2023 में सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।  

    चार दिवसीय दौरा शनिवार से 

    राष्ट्रपति का शनिवार से गोवा, कर्नाटक और झारखंड का चार दिवसीय दौरा शुरू होगा और इस दौरान ही उनकी समुद्री यात्रा निर्धारित की गई है। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी। बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी। मुर्मु सोमवार को झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति सोमवार को ही एनआईटी, जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति 30 दिसंबर को झारखंड के गुमला में एक अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह ‘कार्तिक जात्रा’ को संबोधित करेंगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts