Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल :शनिवार को 25 इलाकों में बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बंद

भोपाल के करीब 25 इलाकों में शनिवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बागसेवनिया, जाटखेड़ी, निशातपुरा, जेपी नगर, आरिफ नगर, दानिशकुंज और सिंगापुर सिटी कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में तय समय पर सप्लाई बंद रहेगी।
शनिवार को 25 इलाकों में बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के आसपास के करीब 25 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके कारण अलग-अलग इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। लोगों से अपील है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

    इन इलाकों में होगी बिजली बंद

    बिजली कटौती का असर बागसेवनिया, जाटखेड़ी, निशातपुरा, जेपी नगर, आरिफ नगर, नारियलखेड़ा, गुलाबी नगर, दानिशकुंज, सिंगापुर सिटी कॉलोनी सहित कई बड़े इलाकों में पड़ेगा।

    सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

    • जेपी नगर
    • निशातपुरा
    • आरिफ नगर
    • फिरदोश नगर
    • शीतला नगर
    • श्री नगर
    • सरदार नगर
    • नारियलखेड़ा और आसपास के क्षेत्र

    सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 

    • रिसालदार कॉलोनी
    • शक्तिनगर
    • छोला नाका और आसपास के इलाके

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

    • बागसेवनिया
    • उत्सव परिसर
    • लक्ष्मी परिसर
    • जाटखेड़ी
    • बाग मुगालिया नई बस्ती
    • गुलाबी नगर
    • तुलसी विहार और आसपास के क्षेत्र

    सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक

    • सिंगापुर सिटी कॉलोनी
    • दानिशकुंज-4
    • विराशा हाइट्स और आसपास के इलाके

    जरूरी सूचना

    बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य आवश्यक कार्य पहले से कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts