Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी :वैभव सूर्यवंशी का 36 गेंदों में तूफानी शतक, लिस्ट-ए में शतक लगाने वाले सबसे युवा बने

वैभव बिहार की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मैच में खेल रहे थे। यह मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में खेला गया।
वैभव सूर्यवंशी का 36 गेंदों में तूफानी शतक, लिस्ट-ए में शतक लगाने वाले सबसे युवा बने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के उभरते हुए विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों में सैंचुरी मारी है। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज  जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकोर्ड तोड़ा। वैभव विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेल रहे हैं। 

    वहीं जहूर इलाही ने 1986 में विल्स कप के दौरान पाकिस्तान ऑटोमोबाइल्क के साथ खेलते हुए लिस्ट-ए में रेलवे के खिलाफ शतक मारा था। बता दें उस समय जहूर की आयु 15 साल 209 दिन थी। इधर वैभव ने मात्र 14 साल 272 दिन में तेजतर्रार शतक की बदौलत सबसे कम उम्र के युवा का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

    इधर, साकिबुल गनी ने भी रचा कीर्तिमान

    घरेलू सीरीज में इंडियन बैटर्स में साकीबुन गनी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 32 गेंदों में सैंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। साकीबुल बिहार की कप्तानी कर रहे हैं। उनका यह शतक आज ही आया है। दूसरी ओर सबसे तेज शतकों की सूची में ईशान किशन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।  

    ईशान ने झारखंड की तरफ से खेलते हुए कर्नाटक के विरूद्ध 33 गेंदों में सैंचुरी जड़ी थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम था, जिन्होंने 2024 में पंजाब की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था। अब वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक लगाकर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    वैभव की 190 रनों की पारी पर एक नजर

    14 वर्षीय वैभव बिहार की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मैच में खेल रहे थे। यह मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में आयोजित हुआ। वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 84 गेंदों में 190 रन की तूफानी पारी खेली। वैभव बिहार टीम के उप-कप्तान भी हैं। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के जड़े। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts