PlayBreaking News

T20 रैंकिंग में दीप्ति का दबदबा:पहली बार हासिल की टॉप रैंक, वोल्वार्ट दुनिया की नं.1 वन-डे बल्लेबाज

इसकी मदद से दीप्ति ने अगस्त से शीर्ष स्थान पर बनी हुई सदरलैंड को पीछे छोड़ा रैंकिंग अपडेट के बाद सदरलैंड सेकंड पोजिशन पर खिसक गई हैं।
Follow on Google News
पहली बार हासिल की टॉप रैंक, वोल्वार्ट दुनिया की नं.1 वन-डे बल्लेबाज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस क्रिकेट की ताजा रैंकिंग में दो नए नंबर-1 खिलाड़ी सामने आए हैं। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पहली बार टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 पोजिशन पर वापसी कर ली है।

    श्रीलंका के खिलाफ रही शानदार गेंदबाजी

    दीप्ति शर्मा ने यह बड़ी उपलब्धि भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही घरेलू टी-20 सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर हासिल की। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मुकाबले में दीप्ति ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च कर 1 अहम विकेट लिया। उनके कसी हुई गेंदबाजी स्पेल ने भारत की जीत की मजबूत नींव रखी।

    इस प्रदर्शन का सीधा असर रैंकिंग पर पड़ा, जहां दीप्ति को 5 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा हुआ और वे कुल 737 अंकों के साथ टी-20 गेंदबाजों की सूची में नंबर-1 बन गईं। यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। जिससे दीप्ति अब ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड से सिर्फ एक अंक आगे हैं। अगस्त से शीर्ष स्थान पर बनी हुई सदरलैंड इस रैंकिंग अपडेट के बाद सेकंड पोजिशन पर खिसक गई हैं।

    जेमिमा की रैंकिंग में बड़ा सुधार

    इस रैंकिंग अपडेट में दीप्ति की टीम-मेट जेमिमा रोड्रिग्स को भी बड़ा फायदा हुआ है। जेमिमा ने पांच स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौवां स्थान हासिल किया है। विशाखापट्टनम में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों पर नाबाद 69 रन की मैच-विनिंग पारी खेली थी, जिसके दम पर भारत ने मुकाबला जीता।

    टी-20 बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में भारत की स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि शेफाली वर्मा दसवें स्थान पर मौजूद हैं। इस तरह ताजा रैंकिंग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है।

    लौरा ने फिर जीती नं.1 की बाजी

    हालांकि वन-डे बल्लेबाजों की इस रैंकिंग में स्मृति मंधाना को एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने उन्हें पछाड़ते हुए एक बार फिर नं. की रेस अपने नाम कर ली है। आयरलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में वोल्वार्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो शतक जड़े।

    उनकी अगुआई में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। वोल्वार्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं और उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से भी नवाजा गया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts