Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तिरुवनंतपुरम नगर निगम :भाजपा ने रचा इतिहास, खत्म किया CPI का 45 साल पुराना शासन, वीवी राजेश होंगे अगले महापौर

तिरुवनंतपुरम नगर निगम लंबे समय से वाम दलों का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है और यहां भाजपा की यह जीत केरल की सियासत में बड़ा संकेत मानी जा रही है।
भाजपा ने रचा इतिहास, खत्म किया CPI का 45 साल पुराना शासन, वीवी राजेश होंगे अगले महापौर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तिरुवनंतपुरम। केरल की राजनीति में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिला। राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के राज्य सचिव और कोडुंगनूर वार्ड से पार्षद वी.वी. राजेश को नगर निगम का नया मेयर चुना गया।

    इस जीत के साथ भाजपा ने न सिर्फ राजधानी नगर निगम में अपनी ऐतिहासिक एंट्री दर्ज कराई, बल्कि सीपीआई (एम) के 45 साल पुराने शासन का भी अंत कर दिया। तिरुवनंतपुरम नगर निगम लंबे समय से वाम दलों का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है और यहां भाजपा की यह जीत केरल की सियासत में बड़ा संकेत मानी जा रही है।

    Twitter Post

    वीवी राजेश होंगे नए मेयर

    केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मेयर चुनाव के नतीजों ने नगर राजनीति की दिशा ही बदल दी है। भाजपा के वी.वी. राजेश ने मेयर चुनाव में कुल 51 वोट हासिल किए। भाजपा के 50 पार्षदों के अलावा एक निर्दलीय पार्षद ने भी उन्हें समर्थन दिया, जिससे पार्टी को निर्णायक बढ़त मिली। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के उम्मीदवार के.एस. सबरीनाथन को महज 17 वोट मिले।

    जबकि वामपंथी गठबंधन एलडीएफ के प्रत्याशी आर.पी. शिवाजी को 29 वोटों से संतोष करना पड़ा। यह परिणाम साफ तौर पर दिखाता है कि तिरुवनंतपुरम की नगर राजनीति में सत्ता संतुलन बदल चुका है।

    BJP ने खत्म किया CPI का शासन

    भाजपा ने गुरुवार को ही वी.वी. राजेश को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। साथ ही करुमम वार्ड के पार्षद जी.एस. आशानाथ को पार्टी की ओर से उप-महापौर पद का उम्मीदवार बनाया गया था। शुक्रवार को हुए मतदान में भाजपा की रणनीति पूरी तरह सफल साबित हुई और पार्टी ने 45 साल पुराने सीपीआई (एम) शासन का अंत करते हुए इतिहास रच दिया।

    स्थानीयों निकायों में शानदार प्रदर्शन के बावजूद हारी UDF

    दरअसल, 2025 के केरल स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने राज्यभर में शानदार प्रदर्शन किया था। 9 से 11 दिसंबर के बीच हुए इन चुनावों में यूडीएफ ने अधिकांश नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और ब्लॉक पंचायतों में जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति दिखाई थी। इन नतीजों को राज्य में कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना गया।

    हालांकि, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में राजनीतिक तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई। राज्य की राजधानी में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया और सत्ता पर कब्जा जमा लिया। यह जीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि तिरुवनंतपुरम लंबे समय से वामपंथी दलों का गढ़ रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts