Naresh Bhagoria
26 Dec 2025
जबलपुर। प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता (Advocate General) प्रशांत सिंह की टीम का आखिरकार ऐलान हो ही गया। मौजूदा टीम को तीन बार एक्सटेंशन मिलने के बाद नई सूची गुरुवार की देर रात को जारी हुई, जिसमें 38.21 फीसदी नए चेहरों को मौका दिया गया है। 157 पदों वाली टीम में कुल 60 नए लॉ अफसरों को जगह दी गई है। जबलपुर की टीम में अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर हरप्रीत रूपराह को यथावत रखा गया, वहीं उप महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत ब्रह्मदत्त सिंह को पदोन्नत करके एडिशनल एडवोकेट जनरल बनाया गया है। मप्र शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग के अतिरिक्त सचिव प्रवीण हजारे द्वारा जारी की गई सूची में नई टीम का कार्यकाल एक साल तय किया गया है।
हरप्रीत सिंह रूपराह, निलेश यादव, जाह्नवी पंडित, ब्रम्हदत्त सिंह, सोनल गुप्ता, विवेक खेडकर को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया गया है। वहीं उप महाधिवक्ता के पद पर विवेक शर्मा, अभिजीत अवस्थी, स्वप्निल गांगुली, श्वेता यादव और श्रेय राज सक्सेना को यथावत रखा गया है। शासकीय अधिवक्ता के रूप में मुकुन्द अग्रवाल, सत्यपाल चढ़ार, प्रवीण नामदेव, अमित कुमार पाण्डेय, विनीत सिंह, रामजी पाण्डेय, योगेश धाण्डे, प्रमोद कुमार पाण्डेय, ऋत्विक पाराशर, वेदप्रकाश तिवारी, संतोष यादव, आदित्य चौबे, बीरेन्द्र कुमार उपाध्याय, अनुभव जैन, विजेन्द्र सिंह चौधरी, समता जैन, कमल सिंह बघेल, चंद्र मोहन तिवारी, दर्शन सोनी, सुमित रघुवंशी, गीता यादव, सिद्धार्थ सिंह चौहान, सुयश ठाकुर, राजवर्धन दत्त पड़रहा, आलोक अग्निहोत्री, अच्युतेन्द्र सिंह बघेल, अजय ताम्रकार, पीयूष जैन, गिरीश केकरे, अजीत कुमार रावत, प्रभांशु शुक्ला, अजय ओझा, शिखा शर्मा, हितेन्द्र सिंह, दिनेश प्रसाद पटेल, अरविन्द सिंह, अजय शुक्ला, चंद्रकांत मिश्रा, मानस मणि वर्मा, अभिषेक सिंह, अंशुमान स्वामी, प्रमोद कुमार चौबे, प्रियंका मिश्रा, सुप्रिया सिंह, उप शासकीय अधिवक्ता के पद पर रंजना अग्निहोत्री, विजय कुमार पाण्डेय, रविन्द्र कुमार शुक्ला और आत्माराम बेन को यथावत रखा गया है।
ये हैं नए चेहरे : एडिशनल एजी के पद पर मनीषा टी कारिया, शासकीय अधिवक्ता के पद पर राजेश तिवारी, राकेश केशरवानी, नवीन आहूजा, स्वाति असीम जॉर्ज, शरद शर्मा, नवीन ठाकुर, मुकेश शुक्ला, प्रमोद चौरसिया, कनक गहरवार, रशिका, सुरजीत सिंह (एओआर), अरकज कुमार और उप शासकीय अधिवक्ता के पद पर विनीता शर्मा हैं।
उप महाधिवक्ता के रूप में कुशल गोयल, सुदीप भार्गव, शासकीय अधिवक्ता के रूप में हेमंत कुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, हरीश सिंह राठौर, तरुण पगारे, राजवर्धन गावड़े, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, भाग्यश्री गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, आदित्य वैभव सिंह को यथावत रखा गया है।
ये हैं नए चेहरे : अतिरिक्त महाधिवक्ता पद पर राहुल सेठी, आशीष यादव, शासकीय अधिवक्ता के पद पर जय गोपाल चौकसे, दृष्टि रावल, प्रद्युम्न किवे, भास्कर अग्रवाल, प्रशांत जैन, अंशुल राजपुरोहित, आदित्य गर्ग, मनीष कुमार संखला, स्वाति ओखाले, रोमिल वर्मा, गौरव रावत, राहुल सोलंकी, ऊषा चौहान, अमित भाटिया, आयुष्मान चौधरी, दिनेश सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह डोडिया, अम्बुज पटेल, सुनील कपूर, शासकीय अधिवक्ता के पद पर सुरेन्द्र पाल सिंह अलावा, विजय नागपाल, कुशाग्र सिंह, प्रांजलि यजुर्वेदी, अनूप सोनकर और ऐश्वर्य सिंह।
अतिरिक्त महाधिवक्ता पद पर रोहित मिश्रा, अंकुर मोदी, उप महाधिवक्ता पद पर यश सोनी, शासकीय अधिवक्ता पद पर गिरीराज किशोर अग्रवाल, रवीन्द्र दीक्षित, बृजमोहन पटेल, शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, कौशलेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश सवीता, योगेश कुमार पाराशर, सोहित मिश्रा, संजय सिंह कुशवाहा, मोहित शिवहरे, दिलीप कुमार अवस्थी, प्रभात पटेरिया, डॉ. अंजलि ज्ञानानी, सार्थक रायजादा, उप शासकीय अधिवक्ता के पद पर हरीश शर्मा, समर घुरैया, अनुराग शर्मा को यथावत रखा गया है।
ये हैं नए चेहरे : राजेश कुमार शुक्ला को अतिरिक्त महाधिवक्ता, राजेन्द्र सिंह यादव को उप महाधिवक्ता, रिंकेश गोयल, कल्पना परमार, मोनिका मिश्रा, चंद्र प्रताप सिंह कुशवाह, विक्रम पिप्पल, धर्मेन्द्र नायक, मनीष सक्सेना, सतेन्द्र सिंह सिकरवार, अनिल बाबू मंगल, अतुल कुमार शर्मा, बृजेश कुमार त्यागी, राजेन्द्र जैन, शिराज कुरैशी, और उप शासकीय अधिवक्ता के पद पर स्मृति शर्मा।
नई दिल्ली ऑफिस : अतिरिक्त महाधिवक्ता पद पर धीरेन्द्र सिंह परमार, जॉयदीप रॉय, अमित शर्मा, भरत सिंह, उप महाधिवक्ता पद पर भूपेन्द्र प्रताप सिंह, वीवीवीएसपीएनएस पट्टाभिरम, वीर विक्रांत सिंह को यथावत रखा गया है।
ये हैं नए चेहरे : अतिरिक्त महाधिवक्ता पद पर श्रीधर पोटराजू, उप महाधिवक्ता पद पर रुद्रादित्य खरे और शासकीय अधिवक्ता पद पर राजन कुमार चौरसिया।