PlayBreaking News

टीआई की तत्परता से बची पत्रकार की जान: थाने में हार्ट अटैक आते ही टीआई ने दिया सीपीआर, बचाई पत्रकार की जान

सागर जिले के मकरोनिया थाने में फोटो जर्नलिस्ट को हार्टअटैक आते ही पुलिस टीम बचाने में रही सफल
Follow on Google News
 थाने में हार्ट अटैक आते ही टीआई ने दिया सीपीआर, बचाई पत्रकार की जान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सागर। हार्टअटैक आने पर टीआई ने लक्षणों को परखा और तत्काल सीपीआर देकर फोटो जर्नलिस्ट की जान बचाकर थाने की ही गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत में इलाज जारी है। 

    दरअसल सागर के मकरोनिया थाने में सोमवार को देर शाम सागर जिले के फोटो जर्नलिस्ट जितेंद्र श्रीवास और अन्य जर्नलिस्ट पहुंचे थे। यहां पर निरीक्षक रावेंद्र सिंह चौहान से बातचीत शुरू होने के चंद मिनट बाद ही अचानक फोटो जर्नलिस्ट श्रीवास दर्द से कराहते हुए सीने पर हाथ रखे बेचैन हो गए और गिर पडेÞ। इस पर हालात को भांपते हुए मकरोनिया थाना प्रभारी चौहान ने तत्काल फोटो जर्नलिस्ट श्रीवास को थने के फर्श पर ही चादर पर लिटाकर सीपीआर देना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद श्रीवास की सांस ठीक चलने लगी और हालत में काफी हद तक सुधार आया। 

    पुलिस वाहन से ही सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया
    सीपीआर दिए जाने से हालत में सुधार आने के बाद टीआई चौहान ने थाने के पुलिस वाहन से ही तेजी से शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया। इसके पूर्व अस्पताल को इमरजेंसी मैटर की सूचना दे दी गई थी। इससे अस्पताल में तैयारियां हो गई थीं। अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्Þट कर दिया गया, जहां गंभीर हालत में इलाज जारी है। 

    सीपीआर की ट्रेनिंग सभी पुलिसवालों को अनिवार्य
    मकरोनिया थाना टीआई ने सराहनीय कार्य किया है, उनकी तत्परता से जान बची। इसके लिए टीआई रावेंद्र सिंह चौहान को अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं सभी थानों के समस्त पुलिसवालों को सीपीआर की ट्रेनिंग अनिवार्य होने के साथ ही इसमें दक्ष बनाया जा रहा है। बीते दिनों छतरपुर में भी एक आरक्षक ने अटैक आने पर सीपीआर देकर जान बचाई थी, जिसके लिए उसको पुरस्कृत किया जा चुका है। 
    हिमानी खन्ना, पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts