PlayBreaking News

रील का शौक पड़ा भारी! चलती कार से लटकते युवकों पर पुलिस की सख्ती- पकड़ाए तो माफी मांगते नजर आए

Follow on Google News
रील का शौक पड़ा भारी! चलती कार से लटकते युवकों पर पुलिस की सख्ती- पकड़ाए तो माफी मांगते नजर आए
पहले स्टेंट फिर मांगी माफी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर की सड़कों पर स्टंटबाजी कर कानून को खुली चुनौती देना चार युवकों को भारी पड़ गया। तुकोगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो कारें जब्त की हैं और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी न सिर्फ चलती कारों में लटककर खतरनाक स्टंट कर रहे थे, बल्कि ड्यूटी पर तैनात बीट आरक्षकों को कट मारकर मौके से फरार भी हो गए थे।लेकिन पकड़ाए तो माफी मांगते नजर आए सभी। 

    वीडियो तेजी से वायरल -

    पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें युवक तेज रफ्तार कारों में बाहर लटककर हुड़दंग मचाते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते ही तुकोगंज पुलिस ने जांच शुरू की और वाहनों की पहचान कर आरोपियों तक पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान एक थार और एक स्विफ्ट कार को जब्त किया गया। थार कार चला रहे मयूर (20) पिता मुरारी लाल माटा निवासी सुदामा नगर और सुमित (23) पिता अजय शर्मा निवासी शीतल नगर, बाणेश्वरी कुंड के पीछे को गिरफ्तार किया गया। वहीं स्विफ्ट कार में स्टंट कर रहे हेमांशु (18) पिता शिवकुमार कुशवाह निवासी गणेश धाम और जय (18) पिता जितेंद्र ठाकरे निवासी कुशवाहा को भी हिरासत में लिया गया है।

    Twitter Post

     

    पुलिस जवान को कट मारा -

    आरक्षक देवेंद्र जादौन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जादौन ने बताया कि वह अपने साथी आरक्षक धर्मवीर के साथ बीट में गश्त कर रहे थे, तभी दोनों कारों में सवार युवक तेज रफ्तार से आए और उन्हें कट मार दी। इससे दोनों सिपाही गिरते-गिरते बचे। इसके बाद आरोपी कुछ दूरी पर कार रोककर दोबारा तेज गति से फरार हो गए।

    तुकोगंज टीआई जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस तरह की स्टंटबाजी केवल दिखावा नहीं, बल्कि जानलेवा अपराध है। इससे न सिर्फ स्टंट करने वालों की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में आ जाती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और साफ चेतावनी दी है कि शहर में स्टंट और हुड़दंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

     माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि आगे से वे इस तरह की लापरवाही नहीं दोहराएंगे 

     वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ी से बाहर लटकते नजर आ रहे थे, जो न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन था बल्कि उनकी जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मयूर, सुमित, हिमांशु और जय की पहचान की। जांच में सामने आया कि जिस गाड़ी से स्टंट किया जा रहा था, उस पर न तो नंबर प्लेट लगी थी और न ही अवैध रूप से हूटर लगाया गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने युवकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी और दिखावे वाली हरकतें कानूनन अपराध हैं और भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सभी युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि आगे से वे इस तरह की लापरवाही दोहराएंगे नहीं।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts