Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रदेश में मावठे का असर:विजिबिलिटी हुई कम - 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जगह ओले और घना कोहरा

Follow on Google News
विजिबिलिटी हुई कम - 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जगह ओले और घना कोहरा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

     इंदौर । प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, रीवा सहित 20 जिलों में मावठा गिरने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल और भिंड में मंगलवार तड़के हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि रायसेन में ओस की बूंदें जमने से ठंड और बढ़ गई। ग्वालियर में ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है।इधर उज्जैन, इंदौर और मुरैना के अंबाह क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी घटकर 30 से 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे का असर बना रह सकता है। साथ ही नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

     

    सोमवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के 20 से अधिक जिलों में बादल छाए रहे और कई जगह बारिश हुई। टीकमगढ़, आगर-मालवा और अशोकनगर में सुबह ही पानी गिर गया, जबकि कुछ जिलों में शाम को मौसम बदला। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में इसका असर ज्यादा देखने को मिला।

    आज इन जिलों में असर की संभावना
    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इनमें से कई जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी दर्ज किया गया।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts