रैपिडो चालक की हैवानियत! 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, ChatGPT से निकले हेल्पलाइन नंबर

Follow on Google News
रैपिडो चालक की  हैवानियत! 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, ChatGPT से निकले हेल्पलाइन नंबर
आरोपी अंकित नागर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर में ऐप बेस्ड राइड सर्विस की आड़ में दरिंदगी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। रैपिडो बाइक चालक पर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। वारदात के बाद सदमे में आई किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल पर ChatGPT के जरिए महिला अपराध से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर तलाशे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रावजी बाजार थाना पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं ।

    राजगढ़ जिले का मूल निवासी 

    पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अंकित नागर के रूप में हुई है, जो राजगढ़ जिले का मूल निवासी है। फिलहाल वह इंदौर के नेहरू नगर इलाके में दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था और बीए की पढ़ाई कर रहा था। खर्च चलाने के लिए वह पार्ट-टाइम रैपिडो चालक के तौर पर काम करता था।

     

    सस्ते कपड़े दिलाने का झांसा दिया

    पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता ने मोबाइल ऐप के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोप है कि चालक ने तय लोकेशन पर न ले जाकर सस्ते कपड़े दिलाने का झांसा दिया और उसे परदेशीपुरा क्षेत्र ले गया। वहीं कथित तौर पर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रात करीब नौ बजे आरोपी किशोरी को शनि मंदिर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    जांच में उभरे सवाल


    मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के कुछ बयानों को लेकर संदेह के बिंदु भी सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता थाने के काफी नजदीक की रहने वाली है, इसके बावजूद उसने तत्काल पुलिस या परिजनों से संपर्क नहीं किया। इसके अलावा उसके मोबाइल से रैपिडो बुकिंग की हिस्ट्री भी डिलीट मिली है। इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts