PlayBreaking News

UAE हमले पर भारत का सख्त संदेश :3 भारतीय घायल, मोदी बोले- नहीं करेंगे बर्दाश्त

इस हमले के बाद UAE ने आरोप लगाया कि हमला ईरान की ओर से किया गया। UAE का दावा है कि उसने 12 बैलिस्टिक मिसाइल, 3 क्रूज मिसाइल और 4 ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट किया। हालांकि, ईरान ने इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Follow on Google News
3 भारतीय घायल, मोदी बोले- नहीं करेंगे बर्दाश्त

अबु धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह स्थित ऑयल पोर्ट पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। पीएम मोदी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आम नागरिकों और अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने पर भारत ने चिंता जताई और इसे गंभीर मामला बताया है।

भारत का सख्त संदेश- हिंसा तुरंत रोकी जाए

भारत सरकार ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे तुरंत हिंसा बंद करें और किसी भी हालत में आम लोगों को निशाना न बनाएं। भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात को संभालने का सबसे प्रभावी तरीका संवाद और कूटनीति है। सरकार ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया है।

PM ने लिखा- भारतीयों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे

पीएम मोदी ने इस घटना की निंदा की है, उन्होंने एक्स नोट पर लिखा कि हमले में 3 भारतीय घायल हुए हैं। मोदी ने साफ लिखा कि नागरिकों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

Twitter Post

यह भी पढ़ें: ‘ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे...’ होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की खुली चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट पर भारत की चिंता

भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी रहनी चाहिए। यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है और यहां किसी भी तरह की रुकावट अंतरराष्ट्रीय बाजार पर बड़ा असर डाल सकती है।

UAE का आरोप, ईरान की चुप्पी

इस हमले के बाद UAE ने आरोप लगाया कि हमला ईरान की ओर से किया गया। UAE का दावा है कि उसने 12 बैलिस्टिक मिसाइल, 3 क्रूज मिसाइल और 4 ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट किया। हालांकि, ईरान ने इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: होर्मुज में फिर गहराया संकट ! अमेरिका का दावा- 4 ईरानी नाव को डुबोईं, ट्रंप बोले ईरान के पास सिर्फ दो रास्ते...

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट

  • फुजैराह में ड्रोन हमला : ईरान पर आरोप है कि उसने फुजैराह के पेट्रोलियम प्लांट पर ड्रोन हमला किया, जिससे इंडस्ट्री एरिया में आग लग गई और तीन भारतीय घायल हुए।
  • प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत : अमेरिका ने होर्मुज क्षेत्र में ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया, जिसके तहत फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की जाएगी।
  • दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमला : होर्मुज में साउथ कोरिया के एक जहाज पर हमला हुआ, जिससे उसमें आग लग गई।
  • ईरानी जहाज पाकिस्तान को सौंपा: अमेरिकी सेना ने जब्त ईरानी जहाज को पाकिस्तान को सौंपा, जिसे बाद में ईरान भेज दिया गया।
  • ईरान में फांसी : मोसाद से जुड़े होने के आरोप में तीन लोगों को फांसी दी गई, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

Featured News

प्रोजेक्ट फ्रीडम में शामिल हो सकता है साउथ कोरिया

दक्षिण कोरिया ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ में शामिल होने पर विचार कर रहा है। यह एक सैन्य पहल है, जिसका मकसद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts