Aakash Waghmare
1 Feb 2026
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद कहा, “विकेट देखकर हम थोड़ा असमंजस में थे कि पहले गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी। लेकिन टॉस हारने के बाद भी बल्लेबाजी करना ठीक है, हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं।”
भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका- ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या और क्वेना मफाका।