PlayBreaking News

बारामती प्लेन हादसा :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-जनता के नेता थे अजित पवार

बारामती प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के अनेक नेताओं ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अजित पवार जनता के नेता थे।
Follow on Google News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-जनता के नेता थे अजित पवार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर देशभर  नेताओं ने शोक जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही अलग-अलग राज्यों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।   

    पीएम मोदी ने कहा-असामयिक निधन चौंकाने वाला और दुखद

    Twitter Post

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि ‘श्री अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जनता से गहरा जुड़ाव था। उन्हें एक मेहनती और समर्पित व्यक्तित्व के रूप में व्यापक सम्मान मिला। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों-पीड़ितों को सशक्त करने का उनका जुनून हमेशा याद रखा जाएगा। उनका असामयिक निधन अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं ओम शांति।’

    NDA परिवार के लिए भी व्यक्तिगत क्षति : अमित शाह

    Twitter Post

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘यह दुखद हादसा अत्यंत व्यथित करने वाला है। शाह ने याद किया कि बीते साढ़े तीन दशकों में अजीत पवार ने महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित किया और उनके साथ होने वाली हर मुलाक़ात में राज्य की जनता के हितों पर लंबी चर्चाएं होती थीं। उन्होंने कहा कि पवार का निधन न सिर्फ NDA परिवार बल्कि स्वयं उनके लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस घड़ी में पूरा NDA परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। अंत में उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें- ॐ शांति शांति शांति।’ 

    अजित पवार के निधन से गहरा आघात : राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के असमय निधन की खबर से गहरा आघात पहुंचा है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे महाराष्ट्र के विकास के लिए समर्पित रहे। जनता के प्रति उनके करुणाभाव और सेवा-भावना को हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’

    निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक : राहुल गांधी

    Twitter Post

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि-‘महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

    गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा में समर्पित रहे : डॉ. मोहन यादव

    Twitter Post

    मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-‘महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार गरबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा में सदैव समर्पित रहे। महाराष्ट्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा। वे जमीन से जुड़े नेता थे। उनके असामयिक निधन पर मैं श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति दें। ऊं शांति।’ 

    महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा बदल जाएगी : सीआर पाटिल

    केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, ‘अजित पवार जी ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई थी। यह राज्य और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। उनके जाने से महाराष्ट्र की राजनीतिक दिशा में बड़ा बदलाव आएगा।’

    दशकों में ऐसा हादसा नहीं देखी : गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घटना को ऐतिहासिक त्रासदी बताते हुए कहा, ‘यह सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही रूपों में अत्यंत दुखद घटना है। दशकों में ऐसा हादसा नहीं देखा गया। अजित पवार देश के प्रख्यात नेता थे, ऐसी क्षति की भरपाई संभव नहीं।’

    महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ी क्षति : डीके शिवकुमार

    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ‘अजित पवार का जाना सार्वजनिक जीवन और महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उनके अनुभव और नेतृत्व का कोई विकल्प नहीं।’ 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts