क्रिकेटर चहल ने फिर बदला मिजाज!महवश के बाद अब यह एक्ट्रेस बनी चर्चा

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अलग अलग वजहों से सुर्खियों में हैं। पहले उनके और आरजे महवश के रिश्ते को लेकर बातें हो रही थीं। खबरें थीं कि दोनों के बीच दूरी आ गई है और दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया। अब चहल फिर चर्चा में आए हैं, लेकिन इस बार महवश नहीं बल्कि एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा की वजह से।
चहल-शेफाली की मुलाकात पर सवाल
24 तारीख को मुंबई में युजवेंद्र चहल को शेफाली बग्गा के साथ देखा गया। दोनों की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में चहल ब्लैक शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए, जबकि शेफाली ब्लैक ड्रेस में बहुत खूबसूरत दिखीं। दोनों ने अलग-अलग पोज दिए, लेकिन जब फोटोग्राफर्स ने एक साथ पोज देने को कहा तो चहल तुरंत उनके पास चले गए। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि ये मुलाकात काम से थी, दोस्ती से थी या कुछ और।
महवश को भूलकर नई शुरुआत?
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच अनफॉलो की खबरें काफी समय से चल रही थीं। कई लोगों ने इसे डेटिंग ब्रेकअप माना। लेकिन अब चहल की शेफाली बग्गा के साथ मुलाकात ने नेटिजन्स को और भी सवालों में डाल दिया। लोग सोच रहे हैं कि क्या महवश से दूरी के बाद चहल ने शेफाली के साथ नई अंडरस्टैंडिंग शुरू कर ली है।
शेफाली बग्गा कौन हैं?
शेफाली बग्गा एक एंकर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। उनके इंस्टाग्राम के मुताबिक वह एक एक्ट्रेस भी हैं। शेफाली बिग बॉस 13 में नजर आई थीं और तभी से उनकी पहचान बनी हुई है।
चहल-महवश की अनफॉलो वाली खबरें
चहल और महवश के अनफॉलो होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। स्क्रीनशॉट्स में दिखा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। यह खबर इसलिए भी खास थी क्योंकि चहल और महवश की डेटिंग की अफवाहें कई महीनों से चल रही थीं। दोनों ने कई बार इन अफवाहों को गलत बताया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो बदलाव हुआ, उससे सब चौंक गए।
दोनों ने अभी तक कुछ नहीं कहा
हालांकि चहल और महवश दोनों ने अनफॉलो करने पर पब्लिकली कोई बयान नहीं दिया। लेकिन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स ने लोगों को हैरान कर दिया।
महवश ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि 90% समय आप मुझे अपने बाल ठीक करते हुए देखेंगे। बाकी समय अपनी जिंदगी ठीक करते हुए। इसके साथ उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि आपके लिए कुछ पीस (शांति) भेज रही हूं। ये पोस्ट्स देखकर लोगों को लग रहा है कि शायद दोनों के बीच कुछ तनाव है।
चहल का तलाक-महवश के साथ रिश्ता
चहल का नाम 2025 में कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा से तलाक के बाद सुर्खियों में आया। तलाक के बाद चहल को अक्सर महवश के साथ देखा गया। दोनों ने एक-दूसरे के लिए सपोर्टिव पोस्ट भी शेयर किए और कई इवेंट्स में साथ दिखे। हालांकि दोनों ने खुद को कपल नहीं बल्कि अच्छे दोस्त बताया था। चहल ने राज शमानी के पॉडकास्ट में भी डेटिंग अफवाहों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। लोग जो चाहें सोच सकते हैं।उ न्होंने यह भी कहा कि महवश को घर तोड़ने वाली कहने पर उन्हें बहुत बुरा लगा था।











