Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बारामती विमान हादसा:कौन थे कैप्टन सुमित कपूर, जिनके हाथ में थी विमान की कमान?

लेयरजेट 45 विमान को सुमित कपूर उड़ा रहे कैप्टन एक बेहद अनुभवी पायलट थे, जिन्हें कमर्शियल एविएशन में 16 साल से अधिक का अनुभव था। अपने लंबे करियर में उन्होंने हजारों सुरक्षित उड़ानें पूरी की थीं। हादसे के वक्त उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक भी कॉकपिट में मौजूद थीं।
कौन थे कैप्टन सुमित कपूर, जिनके हाथ में थी विमान की कमान?
credit:- social media
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान ‘लेयरजेट 45’ बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उतरते समय विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद वह रनवे से फिसलकर पास के खेत में जा गिरा। गिरते ही विमान में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि अंदर सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका।

    विमान में कौन-कौन थे सवार?

    इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में विमान में मौजूद सभी पांच लोगों की मौत हो गई। नागरी विमान वाहतूक संचालनालय (DGCA) के अनुसार, मृतकों में अजित पवार, उनके निजी सहायक (PA), एक सुरक्षा गार्ड और दोनों पायलट शामिल हैं। हादसे की आधिकारिक पुष्टि DGCA ने कर दी है।

    कौन उड़ा रहे थे विमान?

    विमान की कमान 16 साल के अनुभवी कैप्टन सुमित कपूर के हाथ में थी। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर शाम्भवी पाठक मौजूद थीं। कैप्टन सुमित कपूर को कमर्शियल उड़ानों का लंबा अनुभव था और उन्होंने अपने करियर में हजारों सुरक्षित उड़ानें पूरी की थीं। इसके बावजूद, तकनीकी खराबी और परिस्थितियों के चलते वह विमान को नियंत्रित नहीं कर पाए।

    कैप्टन साहिल मदान

    कैप्टन सुमित कपूर ने 2010 से अपने पायलट करियर की शुरुआत की थी और पिछले 16 सालों से वाणिज्यिक विमानों का संचालन कर रहे थे। उन्होंने अपने करियर में Air Charter Services, Winfly Aviation और VSR Ventures Pvt Ltd जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया। वर्तमान में वे VSR Ventures के लिए Learjet 45 Captain के रूप में कार्यरत थे।2022 से 2024 तक उन्होंने VSR Corporation Pvt. Ltd. में Learjet 45 Captain की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वे फिर से VSR Ventures Pvt. Ltd. - Learjet 45 Captain के पद पर कार्यरत थे।

    कैप्टन शांभवी पाठक

    रिपोर्ट्स के अनुसार कैप्टन शांभवी पाठक की शुरुआती पढ़ाई भारत में ही हुई।इसके बाद पायलट बनने के लिए शांभवी पाठक ने न्यूजीलैंड का रुख किया। विदेश से ट्रेनिंग लेने के बाद शांभवी भारत लौटीं और यहां डीजीसीए से कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया। उन्होंने ‘फ्रोजन ATPL’ भी पूरा किया, जिसे एयरलाइन पायलट बनने की दिशा में एक अहम कदम माना जाता है।

    इसके साथ ही उनके पास फ्लाइट इंस्ट्रक्टर रेटिंग भी थी, यानी वह दूसरों को उड़ान की ट्रेनिंग देने के योग्य थीं। अगस्त 2022 से शांभवी पाठक वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में फुल-टाइम फर्स्ट ऑफिसर के रूप में काम कर रही थीं। वह लियरजेट-45 जैसे हाई-परफॉर्मेंस बिजनेस जेट को उड़ाने की जिम्मेदारी संभालती थीं। यह जेट आमतौर पर वीआईपी, उद्योगपतियों और खास यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

    DGCA ने क्या कहा

    DGCA ने बताया कि विमान हादसे में पूरी तरह नष्ट हो चुका है और सभी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तकनीकी खराबी, मौसम और लैंडिंग कंडीशन- हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

    सभा से पहले आई दुखद खबर

    अजित पवार आज बारामती में चार बड़ी जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। सुबह से ही सभास्थलों पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। लेकिन सभाओं की शुरुआत से पहले ही उनके निधन की खबर फैल गई। यह खबर सुनते ही समर्थकों में शोक और सन्नाटा छा गया।

    मौके पर राहत और प्रशासन

    हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। चारों तरफ जले हुए मलबे के बीच राहत कार्य किया गया। पूरे महाराष्ट्र में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है।

    जांच जारी, कई सवाल बाकी

    फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि तकनीकी खराबी किस वजह से हुई। DGCA की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts