छत्तीसगढ़ :कांकेर में मामा- भांजी ने कीटनाशक पीकर सुसाइड किया, दोनोंं के रिश्ते से घरवाले नाराज थे

पुलिस ने घटनास्थल पर दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे
कांकेर में मामा- भांजी ने कीटनाशक पीकर सुसाइड किया, दोनोंं के रिश्ते से घरवाले नाराज थे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने शादी न हो पाने से आहत होकर कीटनाशक पीकर सुसाइड कर ली। दोनों के शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 

    खेत में मिले प्रेमी जोड़े के शव

    पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी राकेश अचला (26) और जाबेली की रहने वाली कुमारी जगवती बडडे (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे, जिसके कारण परिजन इस संबंध को स्वीकार नहीं कर रहे थे।

    जानकारी के मुताबिक 11 मार्च की रात दोनों टेकामेटा गांव के रहने वाले नाथू दुगा के खेत में पहुंचे। यहीं उन्होंने कीटनाशक पी लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: LPG संकट पर विधानसभा में हंगामा, 30 कांग्रेसी विधायक निलंबित; कुछ देर बाद बहाल

    महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखे शव

    अगली सुबह 12 मार्च को जब ग्रामीण महुआ बीनने के लिए खेतों की ओर गए तो उन्हें खेत में युवक और युवती के शव पड़े दिखाई दिए। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। यह देखकर ग्रामीण घबरा गए और तुरंत इसकी जानकारी जाबेली के सरपंच कैसियो खलको को दी। जहां सरपंच ने मामले की सूचना छोटेबेठिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

    यह भी पढ़ें: तुगलकी फरमान जारी: धमतरी में पेड़ काटने पर परिवार का हुक्कापानी बंद, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

    पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव

    पुलिस ने घटनास्थल पर दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की नाराजगी और सामाजिक रिश्ते के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। इसी कारण दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

    मजदूरी कर करते थे गुजारा

    छोटेबेठिया थाना प्रभारी रमन उसेंडी ने बताया कि मामला अफेयर से जुड़ा हुआ है। युवक और युवती दोनों अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे और मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। युवक अक्सर युवती के गांव आया-जाया करता था।

    थाना प्रभारी के अनुसार पहली दृष्टिकोण में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts