Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी: शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, कलेक्टर कार्यालय के सामने दिया धरना; धमकी मिलने का भी आरोप

भैरोगंज के मुंगवानी मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय के सामने करीब दो घंटे तक धरना दिया। महिलाओं ने दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। साथ ही, विरोध कर रहे परिवारों को धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सुरक्षा मांगी है।
सिवनी: शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, कलेक्टर कार्यालय के सामने दिया धरना; धमकी मिलने का भी आरोप

सिवनी। शहर के भैरोगंज स्थित मुंगवानी मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर महिलाओं का विरोध तेज हो गया है। रहवासी क्षेत्र की महिलाओं ने शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सामने करीब 2 घंटे तक बैठकर विरोध जताया। महिलाओं का आरोप है कि आबकारी विभाग उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर रहा है। वहीं, विरोध कर रहे परिवारों को धमकियां मिलने की बात भी सामने आई है।

शिक्षा और धार्मिक गतिविधियों का क्षेत्र है मुंगवानी मार्ग

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि मुंगवानी मार्ग शिक्षा और धार्मिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यहां शराब दुकान खुलने से विद्यार्थियों, महिलाओं और आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी हो सकती है। इसी वजह से वे प्रस्तावित दुकान को किसी दूसरे स्थान पर खोलने की मांग कर रही हैं।

Breaking News

परिवारों को धमकी देने का आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाया कि विरोध के बीच उनके परिजनों को अलग-अलग लोगों के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं। उनका दावा है कि परिवार को नुकसान पहुंचाने और चोरी जैसी वारदात करने की धमकी दी गई है। महिलाओं ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और सुरक्षा देने की मांग की है।

कलेक्टर ने दिया आश्वासन

महिलाएं करीब दो घंटे तक कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठी रहीं। मीडिया के पहुंचने के बाद जिला कलेक्टर ने उनसे बात की और कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया। हालांकि, महिलाएं शराब दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग पर अड़ी हुई हैं और विरोध जारी है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts