मार्च में ही बदले मौसम के तेवर :IMD ने यूपी- बिहार सहित इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, अगले 5 दिन जमकर भिगेंगे कई शहर

नई दिल्ली। मार्च का महीना लगभग खत्म होने वाला है। देश में जहां आमतौर पर इस मौसम की दस्तक सुहावने मौसम और तेज गर्मी के साथ होती है। लेकिन इस समय कई शहरों में मौसम कवट बदलते नजर आ रहा है जिससे तेज पानी गिरने की संभावना जताई जा रही है। IMD ने आने वाले 5 दिनों के लिए दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों के लिए भारी बालिश की चेतावनी दी है।
अगले 5 दिन रेनकोट रखें तैयार
गर्मी के बीच भोपाल, मुंबई, लखनऊ सहित कई शहरों में तेज हवा के साथ-साथ गरज चमक होती दिख रही है। इस पर मौसम विभाग ने कहा कि यह गतिविधि सामान्य नहीं है। यह संकेत है कि आने वाले कुछ दिनों में कई शहर बारिश में जमकर भिगते नजर आएंगे। यहीं वजह है कि रेनकोट रखे तैयार वाली चेतावनी पूरी तरह सही साबित होती नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: MP Weather Update : 3 दिन झुलसाएगी गर्मी… फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च से बारिश का अलर्ट; इन संभागों में असर
कैसा है दिल्ली का मौसम?
राजधानी दिल्ली NCR में मौसम फिलहाल राहत भरा जरूर है, लेकिन पूरी तरह स्थिर नहीं है। 23 मार्च को हल्की हवाएं, बादलों का विभिन्न दिशाओं में जाना और बीच-बीच में तेज झोंकों के साथ आंधी के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम करीब 18 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश के चलते वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन तेज हवाएं ट्रैफिक और दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

UP में 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, जबकि लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ जैसे शहरों में भी मौसम अस्थिर रहेगा।

बिहार के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
बिहार में सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि पटना और गया जैसे शहरों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

MP में 26 मार्च से पूर्वी हिस्सा भिगेगा
मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। IMD के भोपाल केंद्र ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस नए वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पड़ेगा। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
हालांकि, बारिश से पहले अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा। दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं में 26 मार्च से मौसम बदलने वाला है। जबलपुर, रीवा और शहडोल समेत पूर्वी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उससे पहले तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
इसके अलावा नॉर्थ- वेस्ट में मौजूद राजस्थान के लिए भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जयपुर और अलवर सहित कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट है, जहां तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है।











