कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी AI चैट्स... ChatGPT और Gemini से ऐसे करें चैट हिस्ट्री डिलीट, जानें पूरा प्रोसेस

Follow on Google News
कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी AI चैट्स... ChatGPT और Gemini से ऐसे करें चैट हिस्ट्री डिलीट, जानें पूरा प्रोसेस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। ChatGPT और Google Gemini जैसे AI टूल्स तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं। अब लोग सामान्य सर्च इंजन गूगल की बजाय सीधे AI टूल्स से सवाल पूछ रहे हैं। कई बार यूजर्स ऐसे पर्सनल सवाल भी पूछ लेते हैं जो वे गूगल पर सर्च करने से कतराते हैं। यही वजह है कि अक्सर यह सवाल उठता है कि आपका पर्सनल डेटा इन AI टूल्स पर कितना सुरक्षित है। हालांकि इस पर बहस जारी है, लेकिन फिलहाल यह जानना बेहद जरूरी है कि आप अपनी चैट हिस्ट्री और डेटा को कैसे क्लियर कर सकते हैं।

    हर बातचीत का बनता है लॉग

    जब भी आप ChatGPT, Gemini या Grok जैसे AI टूल्स पर बातचीत शुरू करते हैं, तो उसका एक लॉग तैयार हो जाता है। यह लॉग आमतौर पर स्क्रीन के बाईं ओर पैनल में दिखाई देता है। यहां आपकी सभी पिछली बातचीत सेव रहती हैं। यदि आप इन्हें डिलीट करना चाहते हैं तो बहुत आसान प्रक्रिया अपनानी होती है।

    स्मार्टफोन पर ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने का तरीका

    • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर ChatGPT ऐप ओपन करें
    • अब नीचे की ओर दिख रहे प्रोफाइल आइकॉन (आपका नाम) पर टैप करें।
    • एक लिस्ट खुलेगी जिसमें Data Controls का ऑप्शन मिलेगा।
    • यहां जाकर Clear Chat History चुनकर आप अपनी चैट हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं।

    चैट हिस्ट्री वेबसाइट से भी डिलीट करें

    यदि आप ChatGPT की वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं तो भी हिस्ट्री डिलीट करना आसान है।

    • सबसे पहले ChatGPT की वेबसाइट पर लॉगइन करें।
    • सेटिंग्स में जाएं और Data Controls पर क्लिक करें।
    • यहां आपको Delete All Chats का विकल्प मिलेगा। इसे सेलेक्ट करने पर आपकी पूरी चैट हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।

    Chat Export का विकल्प भी मौजूद

    ChatGPT यूजर्स को अपनी चैट हिस्ट्री एक्सपोर्ट करने का भी विकल्प देता है।

    • Data Controls में जाएं।
    • यहां सबसे नीचे आपको Export Data का ऑप्शन मिलेगा।
    • इस पर क्लिक कर कन्फर्म करते ही आपकी पूरी चैट हिस्ट्री आपके ईमेल पर भेज दी जाएगी।

    डेटा सेफ्टी पर बनी रहेगी बहस

    विशेषज्ञों का मानना है कि चाहे ChatGPT हो या Gemini, इन AI टूल्स का इस्तेमाल करते समय यूजर्स को अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर करने से बचना चाहिए। हालांकि कंपनियां दावा करती हैं कि उनका सिस्टम सुरक्षित है, लेकिन डेटा सेफ्टी को लेकर बहस अभी भी जारी है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts