Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

19वीं सदी के भारत पर आधारित है विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’,ब्रिटिश राज की क्रूरता दिखाएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘रणबाली’ 19वीं सदी के भारत में ब्रिटिश शासन के अत्याचार, शोषण और सूखा पैदा करने वाली नीतियों पर आधारित है। फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगी, अर्नोल्ड वॉसलू खलनायक की भूमिका निभाएंगे और इसे राहुल सांकृत्यायन निर्देशित कर रहे हैं।
ब्रिटिश राज की क्रूरता दिखाएगी फिल्म
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘VD14’ का आधिकारिक टाइटल अब सामने आ चुका है। फिल्म का नाम ‘रणबाली’ रखा गया है, जो 19वीं सदी के भारत पर आधारित एक पीरियड एक्शन-ड्रामा है। यह फिल्म ब्रिटिश शासन के दौर में हुए अत्याचार, शोषण और सूखा पैदा करने वाली नीतियों से प्रेरित बताई जा रही है।

    फर्स्ट लुक में दिखी ब्रिटिश राज की बर्बरता

    फिल्म से विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। झलक में साफ तौर पर ब्रिटिश हुकूमत के समय भारत पर हुए जुल्म, आम लोगों की पीड़ा और दमनकारी व्यवस्था को दर्शाया गया है। ‘रणबाली’ एक ऐसे नायक की कहानी कहेगी, जो इस क्रूर व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होता है।

    रश्मिका मंदाना के साथ फिर बनेगी सुपरहिट जोड़ी

    फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। इससे पहले विजय और रश्मिका की जोड़ी ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में दर्शकों को काफी पसंद आ चुकी है। ‘रणबाली’ के जरिए दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।

    राहुल सांकृत्यायन का निर्देशन, अजय-अतुल का संगीत

    ‘रणबाली’ का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं, जो इससे पहले विजय के साथ ‘टैक्सीवाला’ में काम कर चुके हैं। यह फिल्म विजय देवरकोंडा और माइथ्री मूवी मेकर्स के बीच तीसरा सहयोग है। फिल्म का संगीत मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है।

    हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वॉसलू निभाएंगे खलनायक

    फिल्म में खलनायक की भूमिका हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वॉसलू निभाएंगे, जो ब्रिटिश अधिकारी सर थियोडोर हेक्टर के किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि ‘द ममी’ फेम अर्नोल्ड वॉसलू इसी फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं।

    पैन-इंडिया रिलीज डेट भी फाइनल

    ‘रणबाली’ एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे भव्य स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts