Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रतापगढ़ में सनसनी:2 पत्नियां, 18 बच्चे… प्रेमिका ने की बेरहमी से हत्या, शव नहर में फेंका!

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया, जहां पूर्व प्रधान मुस्ताक गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंध को लेकर विवाद के बाद प्रेमिका सुमन देवी ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
2 पत्नियां, 18 बच्चे… प्रेमिका ने की बेरहमी से हत्या, शव नहर में फेंका!
AI GENERATED IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्रतापगढ़ से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 2 पत्नियों से 18 बच्चों के पिता को उसकी प्रेमिका ने बेरहमी से हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर महिला को हिरासत में ले लिया है। 

    पूर्व प्रधान का बोरे में मिला शव

    मृतक की पहचान मुस्ताक गुलशन उर्फ मुन्ना के रुप में हुई है, जानकारी के मुताबिक मुन्ना 18 मार्च से गायब था, वह एक गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुका है। वहीं इसकी शिकायत उनके परिवार ने थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच पुलिस को खबर मिली कि नहर के पास बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बोरे से निकाला गया। तब उसकी पहचान मुन्ना के रुप में हुई, शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

    ये भी पढ़ें: प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा : दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 12 घायल

    शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हुआ था विवाद 

    दरअसल, मुन्ना का सुमन देवी नाम की एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध थे। बता दें कि महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था इसी दौरान महिला अपने घर में अकेली रह रही थी, इसी का फायदा उठाकर मुन्ना ने सुमन पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव डाला, और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। जिससे परेशान होकर सुमन ने यह बात अपने भाई को बता दी और दोनों ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया। सुमन ने 18 मार्च को मुन्ना को घर बुलाया, जैसे ही मुन्ना कमरे के अंदर आया, सुमन और उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से उसे पीट-पीटकर मार डाला।

    ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट: तनाव के बीच वायरल तस्वीर, ईरानी मिसाइल पर स्पेन PM की फोटो ने चौंकाया

    पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 

    जांच के दौरान पुलिस को मुन्ना की बाइक अलग जगह पर मिली थी, फोन रिकॉर्ड की छानबीन करते हुए पुलिस सुमन तक पहुंची। आरोपियों ने बड़े शातिर तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने महिला और उसके भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, और अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts