Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में दीपावली पर सड़क पर बम फोड़कर हुड़दंग करने वाले 7 युवक गिरफ्तार, 2 फरार

छिंदवाड़ा के गुलाबरा क्षेत्र में दीपावली की रात सड़क पर रॉकेट और सुतली बम फोड़कर दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 7 युवकों को गिरफ्तार किया है।
छिंदवाड़ा में दीपावली पर सड़क पर बम फोड़कर हुड़दंग करने वाले 7 युवक गिरफ्तार, 2 फरार
सड़क पर बम फोड़कर हुड़दंग करने वाले 7 युवक गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। दीपावली की रात शहर के गुलाबरा क्षेत्र में सड़क पर खतरनाक तरीके से आतिशबाजी कर दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में शामिल 7 युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो अन्य साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान पार्थ, देवेश, अमोल, श्लोक, कार्तिक, अमन और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।

दुकानों की ओर दागे रॉकेट और सुतली बम

बीते रविवार को दीपावली की रात गुलाबरा क्षेत्र में कुछ युवकों ने सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर जमकर हुड़दंग किया था। आरोप है कि युवकों ने मढ़िया और मेन रोड पर स्थित दुकानों की ओर रॉकेट और बड़े सुतली बम फोड़े। इतना ही नहीं वे एक-दूसरे पर भी खुलेआम बम फेंक रहे थे। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुआ जिसके बाद मामला चर्चा में आया।

पटाखों की दुकानों के पास हादसे का खतरा

युवकों की इस हरकत से स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों में दहशत फैल गई थी। खास बात यह थी कि घटनास्थल के पास ही जेल बगीचा में बड़ी संख्या में पटाखों की दुकानें लगी हुई थीं। ऐसे में रॉकेट या सुतली बम किसी दुकान अथवा आसपास रखे ज्वलनशील सामान पर गिरने से भीषण आग लगने का खतरा था। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि युवकों की इस लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। एक-दूसरे पर बम फेंकने के कारण राहगीरों और खुद युवकों के भी गंभीर रूप से घायल होने की आशंका बनी हुई थी।

जुन्नारदेव में WCL साइडिंग पर सिक्योरिटी गार्ड और साथियों से मारपीट, लाठी-रॉड से हमले में 3 घायल

CCTV फुटेज के आधार पर पहचान की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मढ़िया और मेन रोड पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच करने की मांग की थी। नागरिकों का कहना था कि फुटेज के जरिए सभी उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश के साथ आगे की जांच कर रही है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts