हरदीप पुरी की बेटी जेफरी एपस्टीन के साथ नाम जोड़ने पर खफा, किया 10 करोड़ का मानहानि केस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी जेफरी एपस्टीन से नाम जोड़ने पर उनकी बेटी बेहद खफा है। उनकी बेटी हिमायनी पुरी ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ीं झूठी खबरों व सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा फाइल किया है।
Follow on Google News
हरदीप पुरी की बेटी जेफरी एपस्टीन के साथ नाम जोड़ने पर खफा, किया 10 करोड़ का मानहानि केस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क।  केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने सोशल मीडिया पर चल रही कथित झूठी खबरों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इन पोस्ट्स में उनका नाम अमेरिकी यौन अपराधी एपस्टीन से जोड़कर दिखाया गया है। हिमायनी पुरी ने अदालत से मांग की है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश देकर उनके खिलाफ डाले गए सभी कथित मानहानिकारक पोस्ट तुरंत हटवाए जाएं।

    10 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग

    अपनी याचिका में हिमायनी पुरी ने दावा किया है कि इन आरोपों से उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसी कारण उन्होंने आरोपित सोशल मीडिया हैंडल्स से 10 करोड़ रुपए का हर्जाना भी मांगा है। मामले में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अलग-अलग हैंडल्स को पक्षकार बनाया गया है। इसके साथ ही ‘जॉन डो’ यानी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी आदेश जारी करने की मांग की गई है, ताकि इंटरनेट पर मौजूद इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री को हटाया जा सके।

    एपस्टीन से संबंध के आरोपों पर विवाद

    मानहानि याचिका के मुताबिक 22 फरवरी 2026 से सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स यह दावा कर रहे हैं कि हिमायनी पुरी का एपस्टीन या उसके कथित नेटवर्क से किसी न किसी रूप में संबंध रहा है। पोस्ट्स में यह भी आरोप लगाया गया कि जिस कंपनी में वह पहले काम कर चुकी हैं ‘रियल पार्टनर्स एलएलसी’ उसे एपस्टीन या उसके सहयोगियों से फंडिंग मिली थी। इन दावों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट और वीडियो वायरल किए गए।

    आरोपों को बताया मनगढ़ंत

    हिमायनी पुरी ने अपनी याचिका में इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि एडिटेड वीडियो, भ्रामक कैप्शन और छेड़छाड़ किए गए थंबनेल के जरिए सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई गई, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। याचिका में यह भी कहा गया है कि उन्हें केवल इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हैं। इस मामले की सुनवाई जल्द ही दिल्ली हाईकोर्ट में होने की संभावना है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts