हरदा में दर्दनाक सड़क हादसा :तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; तीन दोस्तों की मौके पर मौत

पुलिस के मुताबिक, बाइक को टक्कर मारने के बाद कार कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; तीन दोस्तों की मौके पर मौत
हादसे में मृत तीनों दोस्त

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डगावानीमा गांव के पास फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

काम खत्म कर घर लौट रहे थे तीनों दोस्त

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि तीनों युवक एसी रिपेयरिंग का काम करते थे। सोमवार रात काम खत्म करने के बाद वे बाइक से हरदा लौट रहे थे। डगावानीमा गांव के पास फोरलेन पार करते समय बैतूल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Breaking News

हादसे में जान गंवाने वाले मृतक

  1. संदीप खरबड़े (30)
  2. सुनील (30)
  3. गोपाल राजपूत (31) 

कोई दो साल का बेटा छोड़ गया, कोई तीन महीने के संतान का पिता था

  • संदीप खरबड़े सिराली के रहने वाले थे। वह दो भाइयों में बड़े थे और उनका दो साल का बेटा है।
  • सुनील मूल रूप से सन्यासा गांव के निवासी थे और हरदा की बीबी सिटी कॉलोनी में अपनी मां और पत्नी के साथ रहते थे। उनकी शादी तीन साल पहले हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी।
  • गोपाल राजपूत ग्राम सोताड़ा के निवासी थे। वह भी दो भाइयों में बड़े थे और तीन महीने के बेटे के पिता थे। फिलहाल वह हरदा के मुदित होम में रह रहे थे। तीनों की एक साथ मौत से परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

कार पलटी, चालक मौके से फरार

पुलिस के मुताबिक, बाइक को टक्कर मारने के बाद कार कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Edited By : Aakash Waghmare

Ritesh Tyagi
By Ritesh Tyagi

Latest Posts