PlayBreaking News

हरदा में मूंग खरीदी को लेकर किसान आंदोलन तेज :सिर पर मूंग रख कलेक्ट्रेट पहुंचे; अब जल सत्याग्रह और हाईवे जाम की तैयारी

भारतीय किसान संघ ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार, मंगलवार 14 जुलाई को किसान हरदा से करीब 20 किलोमीटर दूर हंडिया में नर्मदा नदी के तट पर जल सत्याग्रह करेंगे। इस दौरान शत-प्रतिशत मूंग खरीदी, खाद वितरण व्यवस्था में सुधार और वर्ष 2025 की सोयाबीन बीमा राशि का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई जाएगी।
Follow on Google News
सिर पर मूंग रख कलेक्ट्रेट पहुंचे; अब जल सत्याग्रह और हाईवे जाम की तैयारी
कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन करते किसान

हरदा। भारतीय किसान संघ का धरना सोमवार को 10वें दिन भी जारी रहा। इस दिन किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगो को बल दिया। हरदा में इस दौरान किसान अपने अपने सिर पर एक-एक किलो मूंग रखकर कृषि उपज मंडी से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं, सरकार द्वारा प्रति एकड़ तय की गई 1 क्विंटल 20 किलो मूंग मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई। इस मौके पर किसानों ने कहा कि सरकार ने समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो मूंग खरीदने की सीमा तय की है।

एक- एक किलो मूंग सिर पर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

इतनी कम मात्रा के हिसाब से कैसे पूरी फसल का विक्रय होगा। इससे आहत किसानों ने एक-एक किलो मूंग पॉलीथिन में भरकर सिर पर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान किसानों को कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर ही रोक लिया गया। जिसके चलते किसानों की नाराजगी ओर अधिक बढ़ गई। भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि जिले के 40 हजार से अधिक किसानों ने कड़ी धूप में मूंग की फसल तैयार की है। उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ उत्पादन 4 से 5 क्विंटल है, लेकिन सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीद की मात्रा बहुत कम तय की है। इससे किसानों को अपनी उपज कम दामों पर मंडी में बेचनी पड़ रही है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें: Sidhi News 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचे गए जिला अभियोजन अधिकारी

सिर पर मूंग रखकर निकाली विरोध रैली

किसानों ने पॉलीथिन में एक-एक किलो मूंग भरकर सिर पर रखी और रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया, जिससे किसानों में नाराजगी और बढ़ गई। किसानों का कहना है कि यह विरोध सरकार को उनकी परेशानी बताने का प्रतीक है।

प्रति एकड़ खरीदी सीमा पर किसानों की आपत्ति

भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने कहा कि जिले के 40 हजार से अधिक किसानों ने कड़ी मेहनत से मूंग की फसल तैयार की है। एक एकड़ में औसतन 4 से 5 क्विंटल उत्पादन हो रहा है, लेकिन सरकार केवल 1 क्विंटल 20 किलो ही समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। इससे किसानों को बाकी उपज कम कीमत पर मंडियों में बेचनी पड़ रही है और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

14 जुलाई को नर्मदा किनारे होगा जल सत्याग्रह

भारतीय किसान संघ ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार, मंगलवार 14 जुलाई को किसान हरदा से करीब 20 किलोमीटर दूर हंडिया में नर्मदा नदी के तट पर जल सत्याग्रह करेंगे। इस दौरान शत-प्रतिशत मूंग खरीदी, खाद वितरण व्यवस्था में सुधार और वर्ष 2025 की सोयाबीन बीमा राशि का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई जाएगी।

मांगें नहीं मानीं तो भोपाल कूच करेंगे किसान

किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा और किसान राजधानी भोपाल की ओर कूच करेंगे। उनका कहना है कि जब तक किसानों की सभी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

15 जुलाई को नेशनल हाईवे जाम की तैयारी

शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर आम किसान यूनियन भी आंदोलन में सक्रिय है। यूनियन के राम इनानिया ने बताया कि 10 जुलाई को सरकार को चेतावनी देने के लिए शहर की चारों सीमाओं पर सांकेतिक चक्काजाम किया गया था। अब 15 जुलाई को किसान नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम करेंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है और आंदोलन में शामिल होने की अपील की जा रही है।

Edited By : Aakash Waghmare

Ritesh Tyagi
By Ritesh Tyagi
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts