Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में नशे पर पुलिस का वार, भुट्टे की दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में रहटगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुट्टे की दुकान की आड़ में गांजा बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब एक किलो अवैध गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
हरदा में नशे पर पुलिस का वार, भुट्टे की दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार
हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरदा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ रहटगांव पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मनोज दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब एक किलो अवैध गांजा बरामद किया।

भुट्टे की दुकान की आड़ में बेच रहा था गांजा

पुलिस को सूचना मिली थी कि मगरधा जोड़ के पास अवैध रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और राजेश पिता फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी भुट्टे की दुकान की आड़ में गांजे की छोटी-बड़ी पुड़िया बनाकर बेच रहा था।

एक किलो गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब एक किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लाता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं।

Breaking News

नशे के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी

थाना प्रभारी मनोज दुबे ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने रहटगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता की सराहना की है।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts