Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा :हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से ज्यादा की गांजे की खेप के साथ एक आरोपी को पकड़ा

जिले की हंडिया पुलिस ने ग्राम लोटिया निवासी एक व्यक्ति को 2 किलो से अधिक गांजे के साथ पकड़ा है। यह कार्यवाही ग्राम जोगा स्थित फॉरेस्ट नाके के पास की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम किया है।
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से ज्यादा की गांजे की खेप के साथ एक आरोपी को पकड़ा
पुलिस हिरासत में आरोपी

हरदा। जिले की हंडिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया है। हंडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर आने वाला है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट लगाया गया

सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में ग्राम जोगा स्थित फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी कर संदेही रामदिन कलम निवासी लोटिया को पकड़ा। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार नोटिस देकर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक के झोले में रखा 2 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए, एक मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई।

यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : सत्ता का ‘गृह’ दोष… मप्र में जो गृहमंत्री बना, उसका सियासी ग्राफ क्यों गिरा?

1 लाख से ज्यादा कीमत का मादक जब्त

जप्त माल मुद्दे की कुल कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपए है। हंडिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर गांजे का तौल, सीलबंदी एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना हंडिया में आरोपी रामदिन कलम के विरुद्ध धारा 8/20 ( बी ) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने कहा कि थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्यवाही दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी कवरेती और उनकी टीम शामिल रही।

Edited By- Akash Waghmare

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts