Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में किसानों का बड़ा ऐलान :15 जुलाई को नेशनल हाईवे करेंगे जाम; मूंग खरीदी समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन तेज

किसान नेता केदार सिरोही ने कहा कि क्षेत्र का किसान अब अपने हक और अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। आम किसान यूनियन के राम इनानिया ने बताया कि इस समय सबसे बड़ी मांग समर्थन मूल्य पर मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी है।
15 जुलाई को नेशनल हाईवे करेंगे जाम; मूंग खरीदी समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन तेज
समर्थन मूल्य पर मूंग का दाना खरीदने, पर्याप्त खाद को लेकर 15 जुलाई को किसानों ने नेशनल हाइवे बंद करने का ऐलान किया

हरदा। समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी खरीदी, पर्याप्त खाद की उपलब्धता और फसल बीमा क्लेम का समय पर भुगतान कराने की मांग को लेकर हरदा जिले के किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। किसानों ने 15 जुलाई को इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे पर छोटी हरदा के पास चक्काजाम करने का ऐलान किया है। किसान संगठनों के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक कई जिलों में ह चुकी है।

मूंग की पूरी खरीदी सबसे बड़ा मुद्दा

किसान नेता केदार सिरोही ने कहा कि क्षेत्र का किसान अब अपने हक और अधिकार के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। आम किसान यूनियन के राम इनानिया ने बताया कि इस समय सबसे बड़ी मांग समर्थन मूल्य पर मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी है। उन्होंने कहा कि किसानों ने दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार की है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि मूंग का एक-एक दाना खरीदे। उनका आरोप है कि सरकार इस जिम्मेदारी से पीछे हट रही है, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें: सोहागपुर: मजार में तोड़फोड़ का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; शराब पीने के लिए बैटरी की चोरी

गांव-गांव पहुंच रहे किसान संगठन, धरना भी जारी

किसान संजय बिजगावने ने कहा कि सरकार की नीतियों ने किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी के तहत 15 जुलाई को नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया जाएगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए रविवार को आम किसान यूनियन ने करताना, तजपुरा, अबगांव खुर्द, पिड़गांव सहित दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान शिव पटेल, लक्ष्मीनारायण पवार, संजय खैरवा, सुनील गोलया समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।

भारतीय किसान संघ पिछले 9 दिनों से धरना दे रहे

वहीं, भारतीय किसान संघ भी इन्हीं मांगों को लेकर पिछले नौ दिनों से अनिश्चितकालीन धरना दे रहा है। संगठन के प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि आंदोलन के दसवें दिन कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रतीकात्मक रूप से 1.20 क्विंटल मूंग भेंट करेंगे। इसके अगले दिन यानी 11वें दिन किसान जल सत्याग्रह कर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करेंगे। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहे।

खबर एडिट की गई है- आकाश वाघमारे

Ritesh Tyagi
By Ritesh Tyagi

Latest Posts