Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा छात्रा सुसाइड केस-रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी बनी आत्मदाह की वजह, धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरदा में कॉलेज छात्रा के आत्मदाह मामले में पुलिस ने ग्राम गांगला निवासी दिलीप धार्मिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रा पर बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रहा था। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने आत्मदाह किया।
हरदा छात्रा सुसाइड केस-रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी बनी आत्मदाह की वजह, धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
हरदा। पुलिस हिरासत में आरोपी

हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में कॉलेज छात्रा के आत्मदाह मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ग्राम गांगला निवासी 28 वर्षीय दिलीप धार्मिक छात्रा को मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस का कहना है कि इसी दबाव और लगातार परेशान किए जाने के कारण छात्रा ने 27 जुलाई को अपने घर के आंगन में आत्मदाह कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

एक साल से थी दोनों की दोस्ती

सिविल लाइन थाना प्रभारी आरएस तिवारी ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों के बीच करीब एक वर्ष से दोस्ती थी और मोबाइल पर बातचीत होती थी। लगभग एक माह पहले छात्रा के बड़े भाई ने दोनों को साथ देख लिया था, जिसके बाद उसने बहन को आरोपी से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसके बाद आरोपी लगातार छात्रा पर अपने साथ चलने का दबाव बनाता रहा और गांव में उसके घर के आसपास चक्कर भी लगाता था।

ये भी पढ़ें: 21 करोड़ रुपए की साइबर ठगी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए खाते में आने के मिले सबूत

परिजनों के बयान के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार जब छात्रा ने आरोपी की बात मानने से इनकार किया तो उसने कथित तौर पर बातचीत के ऑडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे मानसिक रूप से परेशान छात्रा ने आत्मदाह जैसा कदम उठा लिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। छात्रा ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा पास कर कॉलेज में प्रवेश लिया था।

ये भी पढ़ें: मुरैना में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने पत्नी को गोली मारी, मौके पर मौत

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts