Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुरैना में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने पत्नी को गोली मारी, मौके पर मौत

मुरैना के अंबाह क्षेत्र में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी रानी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के विरोध में मृतका के परिजनों ने थाने पर प्रदर्शन कर आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।
मुरैना में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने पत्नी को गोली मारी, मौके पर मौत
मुरैना। अंबाह थाने के सामने मृतका रानी के मायकेवालों ने प्रदर्शन किया।

मुरैना। जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में छुट्टी पर आए सेना के एक जवान पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार खजुरी रोड निवासी सेना के जवान सोनू सिकरवार ने बुधवार देर रात अपनी 33 वर्षीय पत्नी रानी के सिर में लाइसेंसी पिस्टल से दो गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही रानी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।

10 दिन पहले छुट्टी पर आया था जवान 

पुलिस ने बताया कि आरोपी सेना में पदस्थ है और करीब 10 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। घटना के बाद मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारी रवि भदौरिया के अनुसार हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा के इकलहरा में कोयला खदान कर्मचारियों ने मारपीट कर केबल चोरों को गांव में घुमाया, Video Viral

रानी के परिजनों का थाने पर प्रदर्शन 

गुरुवार सुबह रानी के मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में अंबाह थाने पहुंचे और आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनू ने बुधवार रात करीब 9:30 बजे रानी की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें घटना की जानकारी आधी रात के बाद मिली। परिजनों का कहना था कि शुरुआत में पुलिस केवल आरोपी सोनू के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले में अन्य संभावित जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी।

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। जांच के दौरान पारिवारिक विवाद, घटनाक्रम और अन्य परिस्थितियों की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके बयान के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Son Death: अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts